फिल्मी

पिता की हिट फिल्म के सीक्वेल से नई शुरुआत करेंगे अहान शेट्टी

अहान शेट्टी का बॉलीवुड सफर किसी और स्टार किड से बिल्कुल अलग था। उन्हें पहली ही फिल्म से सफलता नहीं मिला और न ही उनके लिए आगे का सफर जरा भी आसान रहा। सुपरस्टार पिता सुनील शेट्टी के बेटे होने के बावजूद अहान ने ग्लैमर और शोहरत की जल्दीबाजी में पड़ने के बजाय अपनी तैयारी और मेहनत को प्राथमिकता दी। शुरुआती फिल्मों से लेकर बॉक्स ऑफिस के अनुभव तक, उनका करियर उतार-चढ़ाव और धैर्य की कहानी बयां करता है। डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद कई फिल्मों का हाथ से निकलना उनके लिए करियर की शुरुआत में ही मुश्किल दौर लेकर आया। अब अहान शेट्टी बॉर्डर 2 से कमबैक करने जा रहे हैं।
पांच साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी दूसरी फिल्म पर्दे पर आने वाली है। अब देखने वाली बात होगी कि उनकी किस्मत पिता की फिल्म के सीक्वल से बदलेगी या नहीं। अहान शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत से पहले खुद को अभिनय के लिए तैयार किया। उन्होंने एक्टिंग, एक्शन और बॉडी लैंग्वेज पर खास ध्यान दिया और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया, ताकि फिल्ममेकिंग की बारीकियों को समझ सकें। इस दौरान वे कैमरे के पीछे रहकर इंडस्ट्री को करीब से सीखते रहे। अहान शेट्टी ने साल 2021 में मिलन लूथरिया की फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म तेलुगु सुपरहिट आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक थी। अहान के साथ तारा सुतारिया नजर आई थीं। फिल्म को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हों, लेकिन अहान की स्क्रीन प्रेजेंस, इंटेंस लुक और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ जरूर हुई। एक इमोशनल और गुस्से से भरे किरदार में उन्होंने अपनी पूरी एनर्जी झोंक दी। तड़प के बाद अहान ने जल्दबाजी में फिल्में साइन करने के बजाय अपने अगले कदम को लेकर सावधानी बरती। उन्होंने खुद को बेहतर अभिनेता बनाने पर फोकस किया और ऐसे प्रोजेक्ट्स की तलाश की, जो उन्हें अलग तरह के किरदार निभाने का मौका दें। अहान अक्सर अपने पिता सुनील शेट्टी को अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक मानते हैं, लेकिन वे अपनी पहचान खुद बनाना चाहते हैं। अहान शेट्टी को लेकर यह माना जा रहा है कि वे एक्शन और इंटेंस ड्रामा जॉनर में ज्यादा सहज हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button