बिना रुके फिल्म करते रहते अक्षय कुमार

अक्षय कुमार एकदम सुपरफास्ट स्पीड से अपनी फिल्मों का काम निपटाते हैं। यही वजह है कि एक साल में कम से कम 3-4 फिल्में रिलीज कर देते हैं। वहीं खाते में भी प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। वो एक-एक कर बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जबकि, कुछ ऐसी फिल्में भी चर्चा में हैं जिससे एक्टर का नाम जुड़ रहा है। उनके अपोजिट एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई हैं, साथ ही कास्टिंग चल रही है। अब तक अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अक्षय कुमार के लिए साल 2025 ठीक-ठाक रहा। न ही कोई फिल्म फ्लॉप हुई, न ही किसी फिल्म ने इतनी कमाई की, जिसे देखकर लगा हो वाह गजब। हालांकि, साल 2026 एक्टर के लिए बेहद जबरदस्त साबित हो सकता है। क्योंकि जिन फिल्मों को वो इस साल रिलीज करने वाले हैं, उसे लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ है। एक्टर की इस साल- हैवान, भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल रिलीज होगी। पर इसी बीच एक बड़ी फिल्म पर नया अपडेट मिल गया है। उनकी एक ऐसी फिल्म जिसमें वो विद्या बालन के साथ फिर से काम करने वाले हैं। हाल ही में दोनों की फिल्म को लेकर जानकारी मिली थी। बीते दिनों आई रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि, अनीस बज्मी और अक्षय कुमार के बीच एक नया कोलैबोरेशन हो गया है। जो पहले भी- सिंह इज किंग और वेलकम जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। पर इस बार अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन शामिल हैं। वहीं अब 1000 करोड़ी फिल्म का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस भी अक्षय की इस फिल्म से जुड़ गई हैं। जिससे फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ गया है। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी जिससे पता लगा कि अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म में अब दिशा पाटनी भी होंगी। दिशा के खाते में भी कई बड़ी फिल्में हैं, जिस पर वो लगातार काम कर रही हैं। अब अक्षय कु्मार की बड़ी फिल्म मिल गई है। ऐसा भी पता लगा है कि यह फिल्म एक तेलुगु ब्लॉकबस्टर की ऑफिशियल रीमेक है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। हालांकि, जिस तरह फिल्म की कास्टिंग तेजी से चल रही है, यह एक बड़े बजट की पिक्चर होने के संकेत देती है। (हिफी)



