फिल्मी

रकुल प्रीत की फिल्म दे दे प्यार दे-2 अब ओटीटी पर

पिछले साल अजय देवगन कई फिल्मों में नजर आए, जिसमें आजाद, रेड 2 और सन ऑफ सरदार 2 शामिल है। उनमें से एक रोमांटिक-कॉमेडी एंटरटेनर दे दे प्यार दे 2 भी है, जिसका पहला भाग 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। अगर आप इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो आपकी किस्मत बहुत अच्छी है क्योंकि यह अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की ये रोम-कॉम आप अब ऑनलाइन देख सकते हैं।फिल्ममेकर अंशुल शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार है। नवंबर 2025 में बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के बाद, यह कॉमेडी फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने अभी घोषणा की है कि फिल्म को 9 जनवरी, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। टीम ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें शो की पूरी कास्ट नजर आ रही है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, परिवार से मिलने का समय आ गया है, क्योंकि अब है लड़की वालों की बारी। दे दे प्यार दे 2 देखें, 9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।इस क्लीन फैमिली एंटरटेनर में अजय देवगन आशीष मेहरा के रूप में वापस आए हैं, लेकिन इस बार 52 साल के बॉयफ्रेंड के किरदार में उनका अंदाज थोड़ा अलग देखने को मिला, जो अपनी गर्लफ्रेंड आयशा खुराना से शादी करना चाहता है। हालांकि, कहानी में देखने को मिलता है कि उसके मॉडर्न माता-पिता राज्जी खुराना और अंजू खुराना उनकी 24 साल की उम्र के अंतर की वजह से उनकी शादी के खिलाफ होते हैं। आगे देखने को मिलता है कि कैसे लवबर्ड्स अपने माता-पिता को अपने अगले पड़ाव के लिए आशीर्वाद देने के लिए मनाने की कोशिश करते हैं।
अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2019 में 75 करोड़ में बनी थी और 122.90 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button