फिल्मी

कैमरे से दूर रहना चाहती हैं अक्षय की बेटी नितारा

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने हमेशा अपने दोनों बच्चों, बेटे आरव और बेटी नितारा को मीडिया की चकाचैंध से दूर रखने की कोशिश की है। 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधे इस स्टार कपल ने इस साल अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई है। उनके बड़े बेटे आरव का जन्म सितंबर 2002 में हुआ था और वह अब 24 साल के हो चुके हैं, जबकि नवंबर 2012 में जन्मीं नितारा अब लगभग 14 वर्ष की हो चुकी हैं। अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना 29 जुलाई को अपनी बेटी नितारा के साथ लंदन में पारिवारिक छुट्टियां बिताकर मुंबई वापस लौटे। एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के ठीक अगले ही दिन नितारा मुंबई की सड़कों पर एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आईं। सामने आए नए वीडियो में नितारा अपने कर्ली बालों के नए हेयरस्टाइल में बेहद प्यारी लग रही हैं। कैमरों को देखकर वह काफी असहज नजर आईं। कैमरों की चमक से बचने के लिए उन्होंने अपने बालों से चेहरे को ढंकने का प्रयास किया। एयरपोर्ट पर भी वह अपनी मां ट्विंकल खन्ना के पीछे छिपकर चलती दिखाई दी थीं। आज के समय में जहां स्टार किड्स अक्सर कैमरा-फ्रेंडली और लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं, वहीं नितारा की झिझक और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय और ट्विंकल द्वारा बच्चों को दिए गए अच्छे संस्कारों और परवरिश की जमकर तारीफ कर रहे हैं।हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ट्विंकल खन्ना ने अपने दोनों बच्चों के मिजाज के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि स्वभाव के मामले में दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। जहां बड़ा बेटा आरव बेहद शांत, संवेदनशील और दयालु प्रवृत्ति का है, वहीं छोटी बेटी नितारा काफी चुलबुली, तेज-तर्रार और बेबाक स्वभाव की है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button