फिल्मी

नथिंग सीरियस में अन्नू कपूर ने सुनाए बेबाक किस्से

मशहूर टॉक शो नथिंग सीरीयस के आठवें एपिसोड में इस बार हंसी-ठिठोली और जिंदगी के पन्नों से निकले कुछ चुनिंदा किस्सों का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। होस्ट आर्यमन गौतम की चटपटी जुगलबंदी में इस बार मेहमान बनकर पहुंचे हालिया रिलीज फिल्म उत्तर दा पुत्तर के मुख्य अभिनेता अन्नू कपूर और प्रोड्यूसर-राइटर संदीप कपूर। अन्नू कपूर और संदीप कपूर ने अपनी जिंदगी, मोहब्बत, शायरी और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ बिताए अपनी जिंदगी के अनसुने पन्नों को बेबाकी से साझा किया।
शो के दौरान जब बात दिल के मामलों और लड़कियों को शायरी से इंप्रेस करने पर आई तो अन्नू कपूर ने चुटकी लेते हुए सीधा ज्ञान दिया आपकी मोहब्बत का वास्तु आपके दिमाग को पहले ठीक करो..। क्योंकि आप शायरी लौंडियों को पटाने के लिए करते हो। शायरी किसी और बड़े उद्देश्य के साथ की जाती है। और दूसरा बात यह है कि किसी लड़की को पटाना एक बहुत बड़ा आर्ट है। इसी दौरान अन्नू कपूर ने अपने 38 साल पुराने इश्क और एक खातून को रिझाने का बड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होनें कहा 38 साल पहले की बात होगी भाई..। एक खातून के ऊपर, अल्लाह ताला उनकी जवानी बरकरार रखे। उस वक्त तो बहुत खूबसूरत थीं, या मेरे मौला आज भी उतनी खूबसूरत रहें! सुभाष घई के घर की पार्टी से रात को निकले सर हम..। वो साड़ी पहन के और टीका लगा के गई थीं। अन्नू कपूर ने आगे बताया कि रात के करीब 12.30 या 1.30 बजे सुनसान मड आइलैंड के पास गाड़ी रोककर उन्होंने आधे घंटे तक उन्होनें शायरी सुनाई। साथ ही उन्होनें यह भी बताया की अपनी सिस्टर की लिखी माता पिता पर एक शायरी उस वक्त उन्होनें खातून को सुनाई।
तुम अपने आंचल पर एक घनेरी छांव काढ़ लो..। ताकि मई और जून की चिलचिलाती दोपहरी में आकर बैठूं उसके नीचे, तो मुझे लगे थके हुए मुसाफिर का पड़ाव यहीं तक, बस यहीं तक आंचल डाल दो मेरी।?
शायरी का ऐसा जादू चला कि उस खातून ने कहा- मुझे आज तक किसी ने शायरी और म्यूजिक से पटाया नहीं है। और संदीप कपूर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- मैं बहुत खुशनसीब हूं कि आप पट गईं! (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button