फिल्मी

तुम्बाड-2 में आलिया की धांसू एंट्री

बाॅलीवुड में इस वक्त कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा है,जिनमें से कुछ अगले साल के लिए शेड्यूल हैं। इस लिस्ट में तुम्बाड 2 भी शामिल है। साल 2018 की पीरियड हॉरर फिल्म को री-रिलीज करने पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था जिसके बाद पार्ट 2 का ऐलान हुआ। सोहम शाह के साथ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी काम कर रहे हैं जिनकी हाल ही में एंट्री हुई है। वहीं, आलिया भट्ट का भी फिल्म में कैमियो है पर एक्ट्रेस का धांसू रोल होने वाला है। बेशक बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त ‘धुरंधर 2’ का कब्जा हो, पर कई बड़ी फिल्में अब भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिनमें से कुछ इस साल रिलीज हो जाएंगी, तो कुछ फिल्मों के मेकर्स ने 2027 की एक तारीख पर रुमाल रख दिया है। जिस फिल्म की यहां बात हो रही है, वो ‘तुम्बाड 2’ है। इस मच अवेटेड हॉरर फिल्म के लिए 3 दिसंबर, 2027 की तारीख चुनी गई है जिसमें सोहम शाह के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी काम करने वाले हैं। एक्टर की हाल ही में पिक्चर में एंट्री हुई है, जिसमें दोनों हस्तर से बचने वाले सर्कल के अंदर खड़े थे। कई दिनों से आलिया भट्ट की भी फिल्म में एंट्री की जानकारी मिल रही है पर क्या ‘तुम्बाड 2’ में आलिया का बस एक नॉर्मल कैमियो है। इसका जवाब है नहीं, क्योंकि कुछ बड़ा होने वाला है।
‘तुम्बाड’ साल 2018 में रिलीज हुई पीरियड हॉरर फिल्म है, जिसे अनिल बर्वे ने डायरेक्ट किया है। 5 करोड़ में बनी यह फिल्म जब पहली बार रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर मामला एकदम ठंडा रहा था। पर अब यह पिक्चर एक कल्ट क्लासिक बन गई है, जिसने री-रिलीज में इतिहास ही रच दिया। यह री-रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिक्चर है। फिल्म ने लगभग 26.5 करोड़ से ज्यादा कमाकर कर ‘घिल्ली’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। हाल ही में एक रिपोर्ट छपी है। जिससे पता लगा कि आलिया भट्ट ‘तुम्बाड 2’में एक दमदार रोल करती नजर आएंगी। उन्होंने ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जहां वो 20 दिन के पैक्ड शेड्यूल में दिखेंगी। साथ ही कम स्क्रीन टाइम के बावजूद, कहा जा रहा है कि उनका किरदार सबसे सॉलिड होने वाला है। दरअसल उनका रोल फिनाले में एक बड़ा ट्विस्ट भी लेकर आएगा। अब उन्हें पावर पैक्ड रोल सौंपा गया है, तो शूटिंग भी लंबी ही होगी। वो 20 दिन तक फिल्म का शूट करेंगी, यही वजह है कि उनका कैरेक्टर फिल्म के लिए बेहद जरूरी है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button