फिल्मी

अमिताभ ने भी की थी भोजपुरी फिल्म गंगा

भारतीय सिनेमा में जब भी भोजपुरी फिल्मों की चर्चा होती है, तो अक्सर कहा जाता है कि इस इंडस्ट्री ने असली उड़ान पिछले कुछ सालों में भरी है। लेकिन, सच ये है कि भोजपुरी सिनेमा ने कई साल पहले ही अपनी ताकत दिखा दी थी। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगा’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस फिल्म ने न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उस दौर में बॉलीवुड फिल्मों के बीच भी जबरदस्त चर्चा बटोरी। गंगा’ फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट थी। इसमें हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी जैसे सुपरस्टार्स नजर आए थे। इनके साथ भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के कई चर्चित चेहरे भी फिल्म में शामिल थे, जैसे नगमा, रवि किशन और मनोज तिवारी। इतने बड़े कलाकारों को एक साथ भोजपुरी फिल्म में देखना उस समय दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक चड्ढा ने किया था, जबकि इसे अमिताभ बच्चन के लंबे समय से जुड़े मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने प्रोड्यूस किया था। बताया जाता है कि इसी खास रिश्ते की वजह से अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी। फिल्म 2006 को रिलीज हुई और रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने तकरीबन 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने बजट से 7 गुना कमाई की थी, जो कि बॉलीवुड की फिल्मों के लिए भी एक कमाल का रिकॉर्ड था। फिल्म की कहानी एक साधारण लेकिन मजबूत किरदार ‘गंगा’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पढ़ी-लिखी और साहसी लड़की है। गांव में रहने वाली ‘गंगा’ की जिंदगी तब बदल जाती है जब एक घटना के दौरान शंकर उसकी मदद करता है और खुद घायल होकर अपंग हो जाता है। बाद में कई सामाजिक और पारिवारिक मुश्किलों के बीच ‘गंगा’ और शंकर की कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें रिश्तों, समाज और इंसाफ की जंग दिखाई देती है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button