फिल्मी

आस्कर शो में हादसे का शिकार होते बचीं प्रियंका

दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर्स के 98वें संस्करण का समापन हो चुका है। इस बार सिनर्स और वन बैटल आफ्टर अनदर जैसी फिल्मों का जलवा देखने को मिला और दोनों फिल्मों ने कई कैटेगरीज में अवॉर्ड अपने नाम किए। इस साल भारत की ओर से कई फिल्में ऑस्कर्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थीं लेकिन कोई भी फिल्म नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सकी। साल 2023 में 2 ऑस्कर्स अपने नाम करने के बाद से एक बार फिर से ऑस्कर्स में भारत का सूखा नजर आ रहा है। ऐसा ही साल 2026 में देखने को मिला लेकिन भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा ने जरूर एकेडमी अवॉर्ड की शोभा बढ़ाई और प्रेजेंटर के तौर पर नजर आईं। वे हसबेंड निक जोनस संग इस समारोह की शोभा बढ़ाती नजर आईं।
प्रियंका ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड की अनाउंसमेंट की लेकिन उनका इसके पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचती नजर आ रही हैं। वीडियो में वे निक जोनस संग बैठी नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। ऑस्कर वेन्यू में पहुंचने के पहले का प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे प्रियंका चोपड़ा गोल्फ कार्ट में आगे बैठती हैं और निक जोनस 2 सवारियों के साथ पीछे बैठते हैं। जैसे ही लेडी ड्राइवर कार्ट को मोड़ती है उस दौरान कार्ट एक तरफ से बेंड होता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गाड़ी लेफ्ट साइड में बेंड होती नजर आ रही है जिधर प्रियंका बैठी हुई थीं। हालांकि तुरंत ही कार्ट अपना बैलेंस मेंटेन कर ले जाती है लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अगर लेफ्ट साइड में कार्ट ज्यादा बेंड हो जाती तो प्रियंका चोपड़ा एक बड़े हादसे का शिकार हो सकती थीं। साल 2026 की बात करें तो इस साल भारत की ओर से होमबाउंड, कांतारा चैप्टर 1, तन्वी द ग्रेट और ट्यूरिस्ट फैमिली जैसी फिल्मों को ऑस्कर्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन इसके बाद भी कोई भी फिल्म नॉमिनेशन प्रक्रिया तक नहीं पहुंच सकी। वहीं भारतीय मूल की अमेरिकी डायरेक्टर गीता गंधबीर की दो फिल्मों को ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन दोनों ही फिल्में अंतिम पड़ाव पर आकर बिखर गईं और अवॉर्ड से चूंक गईं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button