फिल्मी

अमिताभ ने शुरू की कल्कि-2 की शूटिंग

प्रभास के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं जिनका जल्द से जल्द उन्हें काम खत्म कर दूसरी फिल्म की तरफ बढ़ना है। वैसे 2026 की शुरुआत उनके लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही। क्योंकि ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया। खैर, उस फिल्म के बाद एक्टर ने संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ काम शुरू कर दिया था क्योंकि उससे पहले यानी इसी साल ‘फौजी’ रिलीज होगी। ऐसे में वो हनु राघवपुडी की फिल्म के साथ-साथ ‘कल्कि सीक्वल’ के लिए भी जुट गए हैं। ‘कल्कि 2898एडी’ पार्ट 2 का काम शुरू हो गया है जिसका बड़ा अपडेट अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए शेयर किया। इस दौरान सेट पर कमल हासन से भी मिले। दरअसल 2024 में ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन समेत कई और एक्टर्स भी नजर आए थे। हालांकि, दूसरे पार्ट से पहले ही दीपिका पादुकोण फिल्म से अलग हो गई हैं। पर इस बार ऐसी जानकारी है कि उनकी जगह साई पल्लवी को फिल्म में लिया जाएगा। खैर, फिल्म का काम शुरू हो चुका है। पहली फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। गत 23 फरवरी को अमिताभ बच्चन ने अपनी ब्लॉग में लिखा कि- ”मैंने उनसे कहा कि इस रविवार मैं नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था। लेकिन फिर भी वे आए। कन्फर्म करने के लिए, यहां तक कि यह प्यारा सा बच्चा भी इस दौरान एक्टर ने अपने घर के बाहर की कुछ तस्वीर शेयर की थी, जहां उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ थी। साथ ही एक शख्स अपने डॉग को लेकर भी पहुंचा था। आगे लिखा- लेकिन माफी चाहता हूं, पहले काम करो। बाद में आराम करो। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button