फिल्मी

आम्रपाली दुबे ने सीआईडी बहू बनकर तानी बंदूक

भोजपुरी सिनेमा की अपकमिंग फिल्म सी आई डी बहू का पोस्टर नए साल के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। इसमें भोजपुरी की मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हाथ में बंदूक उठाए नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ उनके हाथ में बंदूक है तो वहीं दूसरी तरफ उनके हाथ में लेंस नजर आ रहा है। फिल्म के इस पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर में फिल्म की झलक भर से यह साफ हो गया है कि यह फिल्म रहस्य, एक्शन और पारिवारिक भावनाओं का संगम होगी। खास बात यह है कि फिल्म में दर्शकों की चहेती अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं।
श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म सी आई डी बहू का निर्माण प्रेम राय ने किया है। फिल्म को लेकर उन्होंने दावा किया है कि यह भोजपुरी सिनेमा में अब तक बने पारंपरिक ढर्रे से बिल्कुल अलग और अनोखे कांसेप्ट पर आधारित है। सीआईडी बहू के रोल में उनके किरदार को दमदार बनाया गया है। सस्पेंस, थ्रिल और इन्वेस्टिगेशन के साथ ही फिल्म में पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती से पिरोया गया है। मेकर्स की मानें तो ये फिल्म हर तरह से फैंस को चैंकाएगी और भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया आयाम लिखेगी। फिल्म का सस्पेंस फैंस को एक्साइट कर सकता है। आम्रपाली दुबे की बात करें तो फिल्म के पोस्टर में वे लाल कलर की साड़ी पहने और घूंघट में नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में पिस्टल है और दूसरे में मैग्निफाइंग ग्लास लिए नजर आ रही हैं। इसके अलावा वे किसी पर निशाना साधती भी दिख रही हैं। सी आई डी बहू फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button