फिल्मी

मोनालिसा व अभिषेक त्रिपाठी ने डायरी आफ मणिपुर के बताए अनुभव

प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। मोनालिसा जल्द ही फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के जरिए फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अभिषेक त्रिपाठी लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक तपस्वी की तरह दिन-रात मेहनत की है, ताकि नॉर्थ-ईस्ट की जमीनी सच्चाई को दुनिया के सामने लाया जा सके।
इसके अलावा मोनालिसा की तारीफ करते हुए अभिषेक ने कहा कि एक साधारण बैकग्राउंड से आने के बावजूद मोनालिसा ने बहुत मेहनत की है। उनमें सीखने का एक अलग ही जज्बा है। अभिषेक के मुताबिक, मोनालिसा ने अपने धैर्य और कड़ी मेहनत से अपने किरदार में जान फूंक दी है। यह फिल्म न केवल एक कहानी है, बल्कि मणिपुर के हालातों को बयां करने वाली एक गंभीर कोशिश भी है। अभिषेक की फिल्मी जर्नी किसी भी आम संघर्ष करने वाले एक्टर की तरह ही उतार-चढ़ाव भरी रही है। मुंबई के सपनों भरे शहर में आने के बाद शुरुआती 3-4 साल उन्हें सिर्फ इंडस्ट्री की बारीकियों और काम पाने के तरीकों को समझने में लग गए।
उन्होंने बताया कि वह एक कलाकार के रूप में खुद को साबित करने के लिए लगातार खुद पर काम करते रहे और सही अवसर का इंतजार किया। उनका अनुभव बताता है कि मुंबई में न केवल काम ढूंढना बल्कि खुद को स्थापित करना भी एक बड़ी चुनौती है। लेकिन वह अपने इस सफर को बेहद सकारात्मक मानते हैं
फिल्म में अभिषेक का निभाया गया राज का किरदार काफी पेचीदा और गंभीर है। यह एक ऐसा व्यक्ति है, जो अपने जीवन में बहुत हताश है और जिसके अपने पिता के साथ रिश्ते मधुर नहीं हैं। राज का जीवन खुशियों से खाली और रंगहीन हो चुका है, जिसमें वह अपनी कोई आत्म-छवि नहीं देखता। हालांकि, कहानी में तब एक नया मोड़ आता है, जब उसकी जिंदगी में नायिका और पट्टा भाई जैसे सहायक किरदारों का प्रवेश होता है, जिससे उसके जीवन में एक नई खूबसूरती और बदलाव आता है। यह किरदार अभिषेक के निजी व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग था, इसलिए उन्हें इस नए जोन में काम करना काफी चुनौतीपूर्ण और मजेदार लगा। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button