अनघा भोसले ने फिल्मी चकाचैंध छोड़ अपनाया धर्म का रास्ता

फिल्मों में नजर आने वाली हसीनाओं का जीवन ग्लैमर और चकाचैंध से भरा रहता है। फेम और शोहरत हासिल करने के बाद इसे सभी एक्ट्रेस संभाल नहीं पातीं। कई एक्ट्रेस ऐसी भी रहीं जिन्हें तेज रफ्तार से चलते करियर के बीच ही बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला कर लिया और वो भी धर्म की खातिर। आत्मिक शांति और धार्मिक रास्ते को अपनाने के लिए इन हसीनाओं ने बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया से दूरी बना ली। टीवी शो अनुपमा में ‘नंदिनी’ का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अनघा भोसले ने भी एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह अब आध्यात्मिकता के मार्ग पर चल रही हैं और भगवान कृष्ण की भक्त बनकर अपना जीवन समर्पित कर चुकी हैं। फिल्म दंगल (2016) से दमदार डेब्यू करने वाली जायरा वसीम ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था लेकिन 2019 में सिर्फ तीन साल के छोटे से करियर के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर सबको चैंका दिया। जायरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अभिनय के दौरान वह अपने धर्म और आध्यात्मिक जीवन से दूर हो रही थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला लिया।बिग बॉस और फिल्म जय हो से प्रसिद्ध हुईं सना खान ने भी 2020 में अचानक ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि भले ही उनके पास काम और पैसा दोनों थे, लेकिन उन्हें दिल का सुकून नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने इस्लाम के रास्ते पर चलने और मुफ्ती अनस से शादी करने का निर्णय लिया। खिलाड़ियों के खिलाड़ी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली बरखा मदान एक समय मॉडल और ब्यूटी क्वीन भी थीं। (हिफी)



