फिल्मी

दिव्या भारती की मौत की गुत्थी 32 साल बाद भी नहीं सुलझी

हिंदी सिनेमा में कई नई एक्ट्रेस आई, जिनमें से गिनी-चुनी मशहूर हो गई और कुछ फिल्म इंडस्ट्री से छूमंतर हो गईं। लेकिन एक हसीना ऐसी भी थी, जिसने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और 32 साल पहले एक दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। लोग उन्हें आज तक भूल नहीं पाए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती थी, जो दिखने में किसी अप्सरा से कम नहीं थी। इसलिए उन्हें बॉलीवुड की गुड़िया भी कहा जाता था। 25 फरवरी 1974 को जन्मीं दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल 1993 को संदिग्ध हालात में हुई थी। तीन साल में 20 फिल्में कर शोहरत कमाने वाली दिव्या अपने दौर की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक थी। वह हर मामले में श्रीदेवी को टक्कर देती थी। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और मासूम चेहरे से दिव्या ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। दिव्या की मौत को 32 साल पूरे हो गए हैं। मुंबई पुलिस 1998 में ही मौत की जांच से जुड़ा केस बंद कर चुकी है। हालांकि, आज भी उनकी मौत रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने यह मानकर केस खत्म कर दिया कि यह एक हादसा था। दिव्या किसी फिल्मी परिवार से नहीं थीं। उनके पिता ओमप्रकाश भारती बीमा कंपनी में अफसर थे और मां मीता भारती एक हाउस वाइफ है। दिव्या ने 9वीं क्लास तक ही पढ़ाई की और 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था।
गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने दिव्या को अपनी फिल्म राधा का संगम के लिए साइन किया था। मगर किसी कारण दिव्या को फिल्म से बाहर
निकल दिया और उनकी जगह जूही चावला को कास्ट किया। दिव्या ने
तेलुगू फिल्म बोब्बिली राजा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म सुपरहिट रही और इसने दिव्या को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार बना
दिया। इतना ही नहीं राजीव राय ने विश्वात्मा में सनी देओल के साथ दिव्या को कास्ट किया था। इस फिल्म के बाद उनकी खूबसूरती की हर तरफ चर्चा होने लगी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button