फिल्मी

अविका गौर की सात साल बाद वापसी

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी पर पूरे सात साल बाद वापसी कर रही हैं। इससे पहले साल 2019 में उन्होंने इस शो के 9वें सीजन में पार्टिसिपेट किया था। अविका कहती हैं कि उनके पिछले एक्सपीरियंस की वजह से उन्हें इस बार काफी मदद मिली लेकिन एक चैलेंज काफी मुश्किल रहा। खतरों के खिलाड़ी 15 में वापसी के बारे में बात करते हुए अविका ने बताया कि यह शो शारीरिक और मानसिक रूप से चैलेंजिंग है, लेकिन पिछला सीजन इससे कहीं ज्यादा चैलेंजिंग था।
अविका ने कहा, यह वैसे भी एक आसान शो नहीं है। यह बहुत चैलेंजिंग है लेकिन मेरे लिए, मेरा पिछला सीजन बहुत ज्यादा मुश्किल था। उस सीजन में मुझे जिस तरह के स्टंट दिए गए थे, वे मेरे लिए डरावने थे। इसलिए मैं अभी जो स्टंट कर रही थी, उससे मुझे इतना डर नहीं लगा कि मुझे हार माननी चाहिए लेकिन जब मैं दूसरों को परफॉर्म करते देख रही थी, तो इसने मुझे वास्तव में बहुत इमोशनल कर दिया क्योंकि बहुत सारे स्टंट थे जहां बहुत सारे लोग या तो घायल हो रहे थे या इमोशनली टूट रहे थे और यह सब देखना आसान नहीं था। अविका ने कहा कि उन्हें गैस वाले स्टंट से डर लगता है क्योंकि अस्थमा की वजह से उन्हें ऐसे स्टंट पूरे करने में मुश्किल होती है। खतरों के खिलाड़ी 9 में एक टियर-गैस वाले स्टंट की वजह से उनका सफर खत्म हो गया था। अविका ने कहा, एक खास स्टंट था जो टियर गैस से जुड़ा था और पिछले सीजन से ही यह मेरे लिए एक बुरे अनुभव जैसा रहा है क्योंकि वही मेरा एलिमिनेशन स्टंट था। उन्होंने कहा, बचपन से ही मुझे अस्थमा है। मेरे लिए टियर गैस वाले स्टंट आमतौर पर अच्छे नहीं होते क्योंकि उनके लिए मजबूत फेफड़े और अच्छी तरह सांस लेने की क्षमता की जरूरत होती है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button