फिल्म अंजाम के कुछ गीत भद्दे लगे थे माधुरी को

अंजाम फिल्म साल 1994 की चर्चित फिल्म थी। डर और बाजीगर के बाद ये शाहरुख खान की तीसरी फिल्म थी जिसमें वे नेगेटिव रोल में नजर आ रहे थे। इसके अलावा शाहरुख और माधुरी की जोड़ी की यह पहली फिल्म थी। इसके अलावा जिस चीज ने इस फिल्म को खूब चर्चा दिलाई थी वो थे इसके गाने। बड़ी मुश्किल है, कोल्हापुर से आई हूं, तू सामने जब आता है, चने के खेत में ये कुछ ऐसे नंबर्स हैं जो आजतक सुने और पसंद किए जाते हैं। खासतौर पर कोल्हापुर से आई हूं और चने के खेत में तो आज भी डांसिंग नंबर के तौर पर याद रखा जाता है।
बात दरअसल ये है कि माधुरी को इस गाने के डांस स्टेप बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। माधुरी दीक्षित ने बताया, इस गाने के स्टेप बहुत पॉपुलर हुए थे। जब राहुल रवैल इस गाने को शूट कर रहे थे उन्होंने मुझे और सरोज जी को इसे सुनाया। मैंने कहा कि मुझे ये पसंद नहीं आया। इस पर उन्होंने कहा, तुम्हें पसंद नहीं आया ओके हम इसे दोबारा करेंगे। सरोज जी हमेशा एक्टिंग पर ध्यान देती थीं। वो चाहती थीं कि हर शब्द के साथ एक्सप्रेशन झलके। फिर हमने मिलकर चने के खेत में किया और ये गाना सुपर-डुपर हिट रहा। बता दें कि इस सदाबहार गाने का म्यूजिक आनंद-मिलिंद ने दिया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे। शिवानी चोपड़ा (माधुरी) एयर इंडिया में एयर होस्टेस हैं। वह अपनी बहन पद्मिशा और बहनोई मोहनलाल के साथ रहती हैं, जो शराबी हैं और घोड़ों की रेस पर अपनी सारी कमाई दांव पर लगा देते हैं। शिवानी की मुलाकात विजय अग्निहोत्री से होती है, जो एक इंडस्ट्रियलिस्ट है और पहली ही मुलाकात मंे उसे दिल दे बैठता है लेकिन शिवानी उसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखातीं। विजय पहले शिवानी को अपने बिजनेस के लिए मॉडलिंग करने के लिए कहते हैं, लेकिन वह इस पर कोई जवाब नहीं देती। वह शिवानी को रिझाने की कोशिश करता है लेकिन हर बार असफला हाथ लगती है। विजय अपनी मां पद्मा को बताता है कि वह केवल शिवानी से ही शादी करेगा। जब वे शिवानी के परिवार से उसका हाथ मांगने जाते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि शिवानी की शादी एयर इंडिया के पायलट अशोक चोपड़ा से हो रही है। (हिफी)



