अल्फा के सेट पर आलिया से भिड़े बाॅबी देओल

‘अल्फा’ के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच भिड़ंत हो गयी। हालांकि दोनों एक्टर्स या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिएटिव मतभेद के कारण तनाव पैदा हुआ है। आलिया की आदत है कि वह सीन के दौरान क्रिएटिव सुझाव देती हैं, जिसमें बॉबी के सीन भी शामिल हैं।
बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के सुझावों पर आपत्ति जताई, जिससे सेट पर तनाव बढ़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को शूटिंग को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। फिल्म को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म को थिएटर में रिलीज नहीं किया जाएगा। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “आदित्य चोपड़ा को उम्मीद थी कि फीमेल-हीरो जॉनर को ‘मर्दानी’ से बढ़ावा मिलेगा, ताकि ‘अल्फा’ को आलिया के शीरो फिल्म के तौर पर पेश किया जा सके लेकिन ‘मर्दानी 3’ के कमजोर परफॉर्मेंस और स्पाई यूनिवर्स के ‘वॉर 2’ में झटका लगने के बाद ‘अल्फा’ अब यशराज में सस्पेंडेड प्रोजेक्ट है।” रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है, लेकिन आलिया भट्ट इसका विरोध कर रही हैं। इस पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पिछले साल, आलिया भट्ट ने जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात की थी। डेडलाइन के मुताबिक उन्होंने कहा था, “‘अल्फा’ वाईआरएफ यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म है, तो यह भी एक रिस्क है, क्योंकि आपने ऐतिहासिक रूप से देखा है कि ऐसी फिल्में पुरुष-लीड फिल्मों की तरह परफॉर्म नहीं करती हैं।”
‘अल्फा’ क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। (हिफी)



