फिल्मी

विनोद मेहरा ने 183 से ज्यादा फिल्मों में दिखाया हुनर

बॉलीवुड में एक हीरो ऐसा भी था जो महज 45 साल की जिंदगी जिया और 183 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग की विरासत छोड़ गया। ये वो दौर था जब हिंदुस्तान में सिनेमा ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन दुनिया में आकार पा रहा था। इस हीरो के इश्क के चर्चे रेखा के साथ तक चले थे और दोनों की गुपचुप शादी की बातें भी खूब सुर्खियां बटोरती रही थीं। हम बात कर रहे हैं विनोद मेहरा की। आज 13 फरवरी के दिन 1945 को अमृतसर पंजाब में जन्मे विनोद मेहरा पहले एक्टर रहे और बाद में एक शानदार डायरेक्टर के तौर पर भी तारीफें बटोरते रहे। चंद साल के करियर में ही इस हीरो ने लोगों के दिलों में घर कर लिया था। आज उनकी जयंती के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी और करियर की कहानी। विनोद मेहरा का जन्म भले ही अमृतसर में हुआ था लेकिन उनके पेरेंट्स मुंबई में रहते थे। यहां सेंट जेवियर में स्कूलिंग पूरी की और बतौर बाल कलाकार ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। कई फिल्मों में छोटे रोल निभाए और कैमरे से दोस्ती कर ली। इसके बाद यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स ने फिल्म फेयर के साथ मिलकर टैलेंट कॉन्टेस्ट ऑर्गनाइज किया जिसमें विनोद मेहरा ने हिस्सा लिया और विनोद खन्ना को भी कड़ी टक्कर दी। इसके बाद साल 1971 में आई फिल्म एक थी रीता से अपने करियर की शुरुआत कर दी। इसके बाद लगातार फिल्में कीं और करीब 183 से ज्यादा फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभाए। उनके करियर की फिल्में घर, अनुराग, नागिन और बेमिसाल जैसी शानदार कहानियां लोगों के दिलों में बसी हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button