फिल्मी

टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने पहुंचे बाॅलीवुड कलाकार

टीम इंडिया की शानदार जीत और वानखेड़े स्टेडियम में उमड़े बॉलीवुड सितारों के ग्लैमर ने खेल प्रेमियों और सिनेमा प्रेमियों, दोनों का दिल जीत लिया है। भारत ने इंग्लैंड को सात रनों से मात देकर लगातार दूसरी बार टी-20 वल्र्ड कप के फाइनल में एंट्री की है। इस ऐतिहासिक जीत के साक्षी कई बड़े सितारे बने, लेकिन सारी लाइमलाइट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नन्ही बेटी राहा कपूर ने बटोर ली। पूरे एक साल बाद जब राहा लोगों के सामने आईं तो लोग उन्हें देखते रह गए। राहा की क्यूटनेस से न लोग नजरें हटा पाए और न ही उनके क्यूट अंदाज से। अब राहा के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं कि राहा आखिरा पापा जैसी दिखती हैं या मम्मी जैसी।
वानखेड़े स्टेडियम उस समय उत्साह से भर गया जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। स्टैंड्स में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे दिग्गज कलाकार अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। मैच के दौरान का माहौल देखने लायक था, लेकिन जैसे ही कैमरा रणबीर और आलिया की तरफ मुड़ा, प्रशंसकों की नजरें उनकी बेटी राहा पर टिक गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राहा अपने माता-पिता के साथ बेहद उत्साहित नजर आईं। वह कभी रणबीर की गोद में बैठकर तालियां बजाती तो कभी आलिया की तरफ देखकर प्यारी मुस्कान बिखेरती दिखीं। वो मां की गोद में लिपटी भी नजर आईं। प्रशंसकों के लिए यह पल किसी फैमिली गोल से कम नहीं था, जहां पूरा परिवार एक सुर में टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहा था। सोशल मीडिया पर राहा के इन क्यूट पलों को प्रशंसकों ने खूब सराहा। आलिया और रणबीर का राहा के प्रति यह सहज और प्यारा व्यवहार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना रहा। एक फैन ने लिखा, एक साल बाद राहा को देखा तो लगा वो अब रणबीर की तरह नहीं बल्कि एकदम अपनी मम्मी आलिया की तरह लगने लगी है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button