गोविन्दा ने नीलम कोठारी से प्यार के किस्से सुनाए

गोविंदा बीते दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अपनी पत्नी से तलाक की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे। हालांकि बाद में तलाक की ये बातें अफवाह साबित हुईं।
गोविंदा ने अपनी डेब्यू फिल्म नीलम कोठारी के साथ की थी और हिट रही थी। साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म इल्जाम में नीलम ने गोविंदा की हीरोइन का रोल निभाया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी ने कई हिट फिल्में भी दी हैं। गोविंदा भी अपने समय में नीलम कोठारी के प्यार में पड़ गए थे। इतना ही नहीं गोविंदा नीलम को इतना पसंद करने लगे थे कि अपनी तत्कालीन मंगेतर और अब पत्नी सुनीत अहूजा को नीलम की तरह बनने के लिए कहा करते थे। अब हाल ही में एक बार फिर गोविंदा ने अपने 90 के दशक के किस्सों को सुनाया है। साथ ही नीलम की तारीफ करते हुए कहा कि वो बिल्कुल गुड़िया जैसी है। गोविंदा ने नीलम कोठारी के साथ अपने कथित प्रेम प्रसंग के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा, देखिए हम सब जितने नौजवान, जो गांव टाइप के होते हैं, उन सभी के लिए गोरी महिलाएं बहुत अच्छी लगती हैं। ये जो विपरीत आकर्षण है ना, ये हुआ करता है। वो अलग थीं और बहुत अच्छी लड़की थीं। ऐसे लगती थीं जैसे गुड़िया। गोविंदा ने नीलम के गुड़िया जैसे आकर्षण से पूरी तरह मोहित होने की बात याद की। अभिनेता ने बताया कि वो उनकी
फिल्में देखा करते थे लेकिन कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा। गोविंदा और नीलम कोठारी ने 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में कई फिल्मों में एक साथ काम किया। उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में लव 86, इल्जाम, खुदगर्ज, सिन्दूर, फर्ज की जंग और घराना शामिल हैं। (हिफी)



