फिल्मी

धूमघाम से क्रिसमस मनाया बाॅलीवुड स्टार्स ने

बॉलीवुड स्टार्स ने क्रिसमस का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया और अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें-वीडियो पोस्ट की हैं। इस साल बॉलीवुड में यह फेस्टिवल एक ग्लैमर इवेंट में बदल गया, जहां स्टार्स ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ हाउस पार्टी की तो वहीं, कुछ ने स्टाइलिश अंदाज में जश्न मनाया। जगमगाते डेकोरेशन से लेकर पार्टी तक, सितारों ने दिखावे के बजाय सादगी को चुना और स्टाइलिश तरीके से इस खास मौके को शानदार बना दिया।
खुशी कपूर की क्रिसमस पार्टी में उनके करीबी दोस्त ओरी और वेदांग रैना शामिल थे। एक्ट्रेस रेड-एंड-व्हाइट पजामा सेट में, जिस पर जिंजरब्रेड प्रिंट थे। उसे पार्टी के लिए चुना, जिसमें वह बेहद प्यारी, रिलैक्स्ड और बिल्कुल थीम के हिसाब से खूबसूरत लग रही थीं। उनका क्रिसमस ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।बॉलीवुड के लवबर्ड्स सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक खूबसूरती से सजे पेड़ के पास पोज देते हुए, तस्वीरें पोस्ट कीं। आलिया भट्ट ने अपने क्रिसमस लुक को स्लीक और एलिगेंट रखा, जब उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ पोज दिया। तमन्ना भाटिया ने एक सिल्की रेड पजामा सेट पहनकर कम्फर्ट और क्रिसमस के रंगों को अपनाया। उन्होंने एक ऊंचे पेड़ के पास पोज दिया जो मिठाइयों और मार्शमैलो से घिरा था।क्रिसमस के दिन अपनी फिल्म तू मेरी मैं तेरा रिलीज होने के साथ अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने त्योहारों में फिल्मों का जादू बिखेर दिया। फेस्टिव एक्सेसरीज के साथ खुशमिजाज तस्वीरें शेयर करते हुए, उन्होंने कैप्शन दिया, तू मेरी क्रिसमस मैं तेरा सांता। करीना कपूर खान ने क्रिसमस की पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जब उन्होंने अपने परिवार के साथ एक खूबसूरती से सजाए गए क्रिसमस ट्री के पास पोज दिया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button