शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर चलेगा मुकदमा, समन जारी

बिजनेसमैन से प्रोड्यूसर और एक्टर बने राज कुंद्रा के खिलाफ मामला चलेगा मुकद्दमा। बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मामले में मुंबई की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने कारोबारी राज कुंद्रा को समन जारी किया है। कोर्ट ने यह कदम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए उठाया। इसी केस में दुबई में रहने वाले कारोबारी राजेश सतीजा को भी समन भेजा गया है।
सितंबर 2025 में इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें राज कुंद्रा और राजेश सतीजा को आरोपी बनाया गया था। यह केस कुख्यात गैन बिटकॉइन पोंजी घोटाले से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस घोटाले के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज ने यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म लगाने के लिए राज कुंद्रा को 285 बिटकॉइन दिए थे। हालांकि यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया। ईडी का दावा है कि ये 285 बिटकॉइन अब भी राज कुंद्रा के पास हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। चार्जशीट में कहा गया है कि राज कुंद्रा ने खुद को इस डील में सिर्फ एक मध्यस्थ बताया, लेकिन इसके पक्ष में कोई पुख्ता दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। ईडी के अनुसार, ‘टर्म शीट’ नाम का समझौता राज कुंद्रा और महेंद्र भारद्वाज के बीच हुआ था, जिससे साफ होता है कि असली सौदा राज कुंद्रा और अमित भारद्वाज के बीच ही था। ईडी यह भी कहना है कि लेनदेन को सात साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, इसके बावजूद राज कुंद्रा को अलग-अलग किस्तों में मिले बिटकॉइन की संख्या ठीक-ठीक याद है। इससे एजेंसी का दावा मजबूत होता है कि वे सिर्फ मध्यस्थ नहीं, बल्कि बिटकॉइन के असली लाभार्थी थे। (हिफी)



