फिल्मी

आलिया भट्ट की लव एण्ड वार इसी साल होगी रिलीज

आलिया भट्ट को लेकर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर रिलीज की अफवाहों पर अब ब्रेक लग गया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने साफ कर दिया है कि यह ग्रैंड फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी, न कि 2027 में।
भंसाली, जिन्हें इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में गिना जाता है, इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं। ‘लव एंड वॉर’ एक भव्य पीरियड ड्रामा है, जिसमें पहली बार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ लीड रोल में नजर आएंगे। शानदार सेट्स, दमदार कोरियोग्राफी और इमोशनल म्यूजिक भंसाली की पहचान रहे हैं और इस फिल्म में भी वही जादू देखने को मिलेगा।
‘लव एंड वॉर’ को लेकर लंबे समय से अफवाहें सामने आ रही थीं कि फिल्म 2027 में रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मेगा फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सोशल मीडिया से लेकर फिल्म गलियारों तक खूब शोर था। इसकी रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिससे फैंस के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ था। अब साफ हो गया है कि फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी। सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली हाल ही में फिल्म का एक अहम गाना शूट कर चुके हैं। इसके अलावा फिल्म के ज्यादातर जरूरी सीन पहले ही पूरे किए जा चुके हैं, जिससे साफ है कि प्रोजेक्ट अपने तय शेड्यूल पर आगे बढ़ रहा है।फिल्म से जुड़े एक और अपडेट के अनुसार, पहला गाना 20 जनवरी से गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा, जिसमें आलिया, रणबीर और विक्की तीनों साथ नजर आएंगे।
इन म्यूजिकल सीक्वेंस और बड़े स्केल को देखते हुए ‘लव एंड वॉर’ को 2026 की सबसे बड़ी सिनेमैटिक फिल्मों में से एक माना जा रहा है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button