फिल्मी

चाहत खन्ना ने धार्मिक विश्वास पर रखी बात

बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने हाल ही में अपने धार्मिक विश्वासों, अतीत में धर्म परिवर्तन और पिछले कुछ सालों में सार्वजनिक बातों का सामना करना पड़ा है। इस पर चाहत खन्ना ने बताया कि कैसे उनके बयानों को गलत तरीके से लिया गया और पेश किया गया। एक्ट्रेस ने कहा, मेरे शब्दों को हमेशा गलत समझा गया है। आज भी अगर मैं कुछ कहती हूं एक वाक्य को उठाया जाएगा और अलग अलग कॉन्टेक्सट में पब्लिश किया जाएगा। फरहान मिर्जा के साथ अपनी शादी के दौरान इस्लाम अपनाने से जुड़ी परिस्थितियों को साफ करते हुए चाहत खन्ना ने जोर देकर कहा कि यह फैसला पूरी तरह से उनका अपना था। उन्होंने कहा, मैं एक बहुत ही सेक्युलर इंसान हूं। मैं ईद भी उतनी ही धूमधाम से मनाती हूं, जितनी दिवाली। चाहे वह मेरी शादी के दौरान हो या उसके बाद। हां, मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया था। कई लोगों ने कहा कि मुझे जबरदस्ती धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया था लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। एक्ट्रेस ने कहा, हां, मैं इस्लाम में विश्वास रखती हूं और सनातन धर्म में भी। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दूसरे धर्मों में विश्वास नहीं रखती। मैं एक बहुत ही सेक्युलर इंसान हूं। वहीं ट्रोलिंग का सामना करने पर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे अक्सर निराशा, उदासी और डर महसूस होता था। जैसे, मेरे साथ यह सब क्या हो रहा है? मेरा नाम खराब हो रहा है। कुछ लोगों ने तो मुझसे यह भी कह दिया था कि मुझे अब काम नहीं मिलेगा क्योंकि मेरा नाम नेगेटिव चीजों से जोड़ा जा रहा था। जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ीं, लोगों, जिंदगी और उसके अलग-अलग पहलुओं के बारे में मेरा ज्ञान भी बढ़ता गया। उस ज्ञान के साथ-साथ मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ गया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button