फिल्मी

61 साल पहले महमूद ने बनायी थी भूत बंगला

आपको 61 साल पीछे लकर चलते है। इस दौरान भी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने फैंस का तगड़ा मनोरंजन किया था और इस फिल्म का नाम भी भूत बंगला ही था। इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसके जरिए उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा था। फिल्म को काफी पसंद किया गया था और वो उस समय की यूनिक फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का प्रोडक्शन भी महमूद ने ही किया था। वहीं फिल्म में वे एक्टिंग करते भी नजर आए थे। अपनी कॉमेडी से उन्होंने फैंस को खूब हंसाया था। भूत बंगला फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म के एक पुराने घर में कुछ रहस्यमयी घटनाए होती थीं जो किसी को समझ नहीं आती थीं। किरदार भी उस घर के रहस्यमयी ही लगते थे। वहीं जब रेखा के रोल में तनुजा की एंट्री होती है तो फिल्म की स्क्रिप्टिंग और फ्लो पकड़ लेती है और घर में होने वाली गतिविधियां तेज हो जाती हैं। लोगों की जानें भी जाती हैं। फिल्म में महमूद और आर डी बर्मन इसके बाद घोस्ट हंटर की भूमिका में नजर आते हैं और भूत की तलाश करते हैं। अगर आप अक्षय कुमार की भूत बंगला से पहले इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर देख सकते हैं।
फिल्म की लेगीसी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में 300 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक देने वाले संगीतकार आर डी बर्मन ने भी एक्टिंग की थी और अपनी कॉमिक टाइमिंग से खूब हंसाया था। वे फिल्म के इंटरवल में आते हैं और इसके बाद तो स्क्रीन पर उनकी परफर्मेंस से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। फिल्म की कास्ट भी इसकी सफलता का एक प्रमुख कारण बनी थी। इस फिल्म में सरोजनी नायडू के छोटे भाई हृदयनाथ चट्टोपाध्याय ने भी एक्टिंग की थी। वे कई फिल्मों में नजर आए हैं। उन्होंने बावर्ची, सोनार केला, नवनिहाल, तेरे घर के सामने और सीमाबद्ध जैसी फिल्मों में काम किया था। अक्षय कुमार की भूत बंगला की बात करें तो 16 अप्रैल को इस फिल्म का पेड प्रिव्यू था। वहीं इसके बाद फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज कर दी गई है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button