दिलीप कुमार के घर में अजनवी के रूप मंे घुस गये थे धर्मेन्द्र

फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट जीतकर फिल्मी दुनिया में कदम रखने से बहुत पहले धर्मेंद्र बॉम्बे आए थे, जब बिना इजाजत वह अपने आइडल दिलीप कुमार के घर में घुस गए थे। वे अंदर गए और सीधे उनके बेडरूम तक पहुंचे, लेकिन जब एक्टर उठे तो उन्होंने देखा कि उनके घर में एक अजनबी है तो वे डर के भाग गए। धर्मेंद्र, इंडियन सिनेमा में 65 साल का करियर बनाने वाले आइकॉनिक स्टार, जिन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में कीं। धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं रहे। धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार की ऑटोबायोग्राफी श्दिलीप कुमार: द सब्सटेंस एंड द शैडो में इस किस्से को याद किया, जहां उन्होंने बताया कि बात साल 1952 की है जब वे लुधियाना में पढ़ाई कर रहे थे और किसी वजह से वह मुंबई आए थे। इस दौरान वह दिलीप कुमार से मिलना चाहते थे और वह उनके घर में घुस गए। दिलीप कुमार के घर के नीचे किसी सिक्योरिटी गार्ड को न देख कर वह सीधा घर के अंदर घुस गए, जहां दिलीप कुमार सो रहे थे। कमाल की बात यह थी कि किसी भी सिक्योरिटी गार्ड को तब तक इस बात का पता नहीं चला, जब तक दिलीप ने उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी।
धर्मेंद्र ने पूरा किस्सा बताते हुए लिखा, मुझे देखकर दिलीप कुमार उठकर बैठ गए और घूरने लगे। यह देखकर वे काफी हैरान रह गए कि उनके बेडरूम के दरवाजे पर एक अजनबी व्यक्ति खड़ा है, जहां तक मेरा सवाल है तो मैं अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर सका कि मेरे सामने दिलीप कुमार, मेरे आइडल थे। वे मुझे देखकर जोर से चिल्लाए और नौकर को आवाज लगाई। इसके बाद डर के मारे मैं सीढ़ियों से नीचे भागा और घर से बाहर निकल गया। एक्टर ने कहा कि इसके बाद वह कई बार दिलीप से मिले। हमेशा दिलीप ही उनके पास आए और उनका हाथ पकड़ा क्योंकि उन्होंने कभी भी उनके बराबर जाने की आजादी नहीं ली। (हिफी)



