दिशा पाटनी ने किराए पर दिया अपना लग्जरी फ्लैट

दिशा पाटनी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी आए दिन चर्चा में रहती हैं। अब वह अपनी मुंबई में एक प्रॉपर्टी को किराए पर चढ़ाने को लेकर चर्चा में आई हैं। एक्टर ने शहर के पॉश इलाके खार वेस्ट में अपना शानदार अपार्टमेंट किराए पर दिया है। इसके साथ ही, वह उन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जो मुंबई के तेजी से बढ़ते रेंटल मार्केट से कमाई कर रहे हैं। जैपकी से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, दिशा ने खार वेस्ट में एक प्रीमियम रेजिडेंशियल टॉवर, रुस्तमजी पैरामाउंट में अपना अपार्टमेंट किराए पर दिया है। लीव-एंड-लाइसेंस एग्रीमेंट 1 जून, 2026 को रजिस्टर किया गया था और यह 24 महीनों तक लागू रहेगा। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों में से एक पर स्थित यह अपार्टमेंट 1,000 वर्ग फुट से ज्यादा बड़ा है और इसे कमलाबेन मंगलभाई गुर्जर को किराए पर दिया गया है। रेंटल एग्रीमेंट की शुरुआत 2.85 लाख के मासिक किराए से होती है। डॉक्यूमेंट्स से यह भी पता चलता है कि किरायेदार ने 8.55 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा की है, जो तीन महीने के किराए के बराबर है। एग्रीमेंट में पहले साल के बाद किराए में 5 फीसद की बढ़ोतरी का प्रावधान भी है। इसका मतलब है कि दूसरे साल के दौरान मासिक किराया बढ़कर लगभग 2.99 लाख हो जाएगा। रेंटल शर्तों के अनुसार, इस डील से दिशा को दो साल की अवधि में लगभग 71 लाख की कमाई होने की उम्मीद है। (हिफी)



