फिल्मी

4 सितंबर को रिलीज हो रही ‘मिर्जापुर द मूवी’

मिर्जापुर ने भारत की सबसे सफल और मशहूर ओटीटी फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अपने कभी न भूले जाने वाले किरदारों, ग्रिपिंग स्टोरीटेलिंग, शानदार परफॉर्मेंसेस और इंटेंस ड्रामा के दम पर इस सीरीज ने पिछले कुछ साल से एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग खड़ी की है। अब यह फ्रेंचाइजी स्ट्रीमिंग से सीधे थिएटर्स का रुख करके इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। मिर्जापुर द मूवी के साथ यह भारत की सबसे बड़ी ओटीटी प्रॉपर्टीज में से एक का पहला थिएट्रिकल एडाप्टेशन बनने जा रही है। इस बीच मिर्जापुर वेब सीरीज के चैथे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। आइए जानते हैं मिर्जापुर की गोलू यानी श्वेता त्रिपाठी का फिल्म और सीरीज को लेकर क्या कहना है।
श्वेता त्रिपाठी ने कहा, मिर्जापुर हमारे लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार है, और गोलू का किरदार तो बेशक बेहद खास है। इन सभी सीजंस को मिलाकर अब लगभग एक दशक (10 साल) होने जा रहे हैं। कास्ट और क्रू अब एक परिवार बन चुके हैं। हमने साथ में बहुत कुछ शेयर किया है। गोलू के किरदार को निभाना उनके लिए क्यों इतना मायने रखता है और सीजंस के साथ यह रोल कैसे बदला है, इस पर श्वेता ने कहा, गोलू बेहद खास है। मुझे उसका रोल निभाना बहुत पसंद है। जब हम आर्केटाइप्स की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि गोलू एक वॉरियर है। वह एक ऐसी लड़की है जो सबसे मुश्किल हालातों में भी गरिमा के साथ रहना नहीं छोड़ती। वह कोई पोस्टर गर्ल नहीं है। उसने जो चीजें अपनी आंखों से देखीं, उन्होंने उसे पूरी तरह से बदल दिया, और यह बेहद दुखद है।
गोलू का किरदार निभाने के इमोशनल इम्पैक्ट पर बात करते हुए और अगले सीजन के लिए अपनी उत्सुकता जताते हुए श्वेता ने आगे कहा, खासकर सीजन 2 और 3 में मैं एक बेहद गहरे अंधकार में चली गई थी और मुझे इससे बाहर आने में समय लगा। लेकिन फिर भी मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। मैं सीजन 4 का और इंतजार नहीं कर सकती। फिंगर्स क्रॉस्ड। मैं इसके लिए दुआ कर रही हूं। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं गोलू से दोबारा मिलने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button