फिल्मी

सारा अली की उड़ता तीर पर्दे पर आयी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर 23 अक्टूबर को दस्तक दे चुकी हैं। इसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपना आगाज फिल्म केदारनाथ से किया था। 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई ये फिल्म हिट निकली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि इसका बजट 35 से 40 करोड़ के बीच था। केदारनाथ के 21 दिनों बाद ही
सारा की दूसरी फिल्म सिंबा रिलीज हुई। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर की। सिंबा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 80 से 90 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
डेब्यू ईयर में दो सफल फिल्में देने वाली सारा ने आगे जाकर साल 2020 में दो फ्लॉप फिल्में दीं। इनके नाम है लव आज कल 2 और कुली नंबर 1। 2023 में आई फिल्म जरा हटके जरा बचके हिट रही। इसने दुनियाभर में 116 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। सारा ने आगे जाकर लगातार तीन फ्लॉप फिल्में दीं। ये फिल्में स्काई फोर्स, मेट्रो इन दिनों और पति-पत्नी और वो दो हैं, जिससे वो बड़ी एक्ट्रेस बनने की रेस में पिछड़ गईं। सारा की आठ फिल्में थिएटर में आईं, जिसमें से 5 फ्लॉप और 3 सफल निकलीं।
सारा अली खान ने अब तक जिन 12 फिल्मों में काम किया उनमें से 8 थिएटर्स में और 4 ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। सारा की जो फिल्में ओटीटी पर आई हैं उनमें अतरंगी रे, (2021), गैसलाइट (2023), ऐ वतन मेरे वतन (2024), मर्डर मुबारक (2024) शामिल हैं। अतरंगी रे में सारा ने अक्षय कुमार और धनुष संग स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button