सोनिया की आत्मकथा बिलांगिंग पर बनेगी फिल्म

हाल ही में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव आई है। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। इन सबके बीच तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमिटी (टीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने 12 नवम्बर को सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग को तेलुगु फीचर फिल्म के रूप में बनाने की घोषणा की। यह ऐलान उन्होंने संगारेड्डी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान किया।
संगारेड्डी क्षेत्र के कांग्रेस संयोजक जुलकंति अंजनेयुलु ने फिल्म के लिए दो करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। जग्गा रेड्डी ने सुझाव दिया कि फिल्म बनाने के लिए 50 सदस्यों की एक समिति बनाई जाए, जिसकी देखरेख गांधी भवन के जनसंपर्क अधिकारी हरिप्रसाद करेंगे। उन्होंने कहा, श्आप चुनावों पर खर्च करते हैं, इसे भी वैसा ही समझिए। बजट जुटाएं और अच्छा निर्देशक चुनें। तैयारी पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ को फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जग्गा रेड्डी ने बताया कि फिल्म सोनिया गांधी के जीवन के अलग-अलग हिस्से को दिखाएगी। इसमें उन्हें इंदिरा गांधी की बहू, राजीव गांधी की पत्नी और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मां के रूप में दर्शाया जाएगा। फिल्म में परिवार पर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं के बाद आए दुख, सोनिया गांधी द्वारा झेली गई कठिनाइयां, बच्चों को पालने का संघर्ष और उनकी राजनीतिक यात्रा भी शामिल होगी। (हिफी)



