राजेश खन्ना को कभी अंकल कहती थीं डिंपल कपाड़िया

राजेश खन्ना न केवल अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं,बल्कि अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। उनके लव अफेयर्स के किस्से उन दिनों खूब सुर्खियों में रहते थे। वह अंजू महेंद्रू के साथ लिव इन रिलेशन में थे, लेकिन डिंपल कपाड़िया से शादी कर के उन्होंने फैंस को चौका दिया था। 1970 के दशक में राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू लवबर्ड थे और लोगों को लगता था कि दोनों साथ रहेंगे। लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया। उनका यह किस्सा खूब पॉपुलर हुआ था। अंजू ने पहली बार डिंपल कपाड़िया से हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि डिंपल ने तब राजेश खन्ना को अंकल और उन्हें आंटी कहा था, लेकिन बाद में उनका रवैया बदल गया। वह मासूम होने का दिखावा करती थी, लेकिन वह मुझ पर पीठ पीछे तंज करती थीं। डिंपल कपाड़िया राजेश के करीब आ रही थीं और हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी थी। तभी राजेश ने एक पार्टी रखी और अंजू को मेहमानों को इनवाइट करने के लिए कहा। अंजू ने डिंपल को छोड़कर सभी को इनवाइट किया। इससे राजेश को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने माफी मांगने के लिए डिंपल को पार्टी में बुलाया। इससे डिंपल और अंजू के बीच अनबन हो गई। डिंपल ने उन्हें तंज कसते हुए पूछा कि क्या वो अंदर आ सकती हैं। अंजू ने कहा, मैंने भी अपना आपा खो दिया और उनसे कहा अगर आपको इनवाइट किया गया है तो जरूर, अगर नहीं तो प्लीज वापस जाएं। इसके बाद वह राजेश की जिंदगी से अलग हो गईं और डिंपल ने उनसे शादी कर ली। उस समय डिंपल सिर्फ 15 साल की थीं। राजेश से आधी उम्र की।
बता दें 29 दिसंबर, 1942 को राजेश खन्ना का जन्म अमृतसर में जतिन खन्ना के रूप में हुआ था। उन्होंने 24 साल की उम्र में 1966 में हिंदी फिल्म आखिरी खत से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद राजेश खन्ना को फिल्मों में ऑफर्स मिलने लगे।कई फ्लॉप और कुछ हिट फिल्मों के बाद उनकी सुपरहिट फिल्म 1971 में आई हाथी मेरे साथी थी। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं अंजू महेंद्रू बतौर अभिनेत्री, मॉडल और फैशन डिजाइनर काम कर रही थीं। जब अंजू स्ट्रगल कर रही थी, तब राजेश खन्ना सुपरस्टार थे। अपने एक इंटरव्यू में अंजू ने कबूल किया था कि राजेश खन्ना के अलग और लगातार बदलते विचारों ने उनके रिश्ते में बहुत खटास पैदा कर दी थी। अंजू ने कहा था, वह एक बहुत ही रूढ़िवादी आदमी, फिर भी किसी न किसी तरह, हमेशा मॉडर्न लड़कियों की ओर आकर्षित होता है। भ्रम हमारे रिश्ते का एक हिस्सा था। मैं स्कर्ट पहनती तो वो झल्लाते, तुम साड़ी क्यों नहीं पहनती? अगर मैं साड़ी पहनती, तो वह कहते, तुम भारतीय नारी का लुक क्यों दिखा रही हो? (हिफी)