फिल्मी

एकता कपूर का नया शो होगा बेवफाइयां

स्टार प्लस ने अब उनके मोस्ट अवेटेड शो के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। इस रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा को एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। दोनों कलाकार पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। यह शो ‘अनुपमाश् के बाद गौरव और ‘कुंडली भाग्य’ के बाद श्रद्धा की डेली फिक्शन में वापसी का भी मौका होगा। ‘कुंडली भाग्य’ से लंबे समय तक जुड़ी रहीं श्रद्धा दूसरी बार बालाजी के साथ काम करेंगी, जबकि गौरव पहली बार एकता के किसी शो का हिस्सा बनेंगे। गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो का नाम दिल की बेवफाइयां है, जिसमें श्रद्धा के किरदार का नाम जानकी होगा जबकि गौरव मानव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
यह सीरियल दीवाली पर दस्तक देगा, जिसका जिक्र प्रोमो में किया गया है। इस जोड़ी को लेकर एकता कपूर ने कहा, “दोनों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है और मैं लंबे समय से इन्हें एक साथ पर्दे पर देखना चाहती थी। शो का नाम सामने आने के साथ ही इसे दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारियां भी जारी हैं। हाल ही में गौरव और श्रद्धा ने इस नई शुरुआत से पहले एक पूजा में हिस्सा लिया था। दिल की बेवफाइयाँ को दिवाली के बाद, संभवतः नवंबर के आखिरी हफ्ते में लॉन्च करने की तैयारी है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button