फिल्मी

प्रेम दिवस पर रिलीज फिल्मों ने की अच्छी कमाई

प्रेम दिवस अर्थात् वैलेंटाइन डे के मौके पर इस बार बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रहा है। शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। वहीं इसी दिन शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ भी रिलीज हुई है। ओ रोमियो ने टिकट खिड़की पर 8.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। वहीं शनाया कपूर की तू या मैं ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
इसी दिन ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जोधा अकबर’ साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसका डायरेशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। 45 करोड़ के बजट में बनी फिल्म वर्ल्डवाइड 106 करोड़ रुपये कमाकर सेमी हिट साबित हुई थी। 13 फरवरी 2009 को शाहरुख खान, इरफान खान और लारा दत्ता की फिल्म ‘बिल्लू’ आई थी। 75 करोड़ में बनी बिल्लू ने वर्ल्डवाइड 63 करोड़ रुपये कमाए थे और ये सुपर फ्लॉप निकली थी। करीना कपूर खान और इमरान खान की फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ 10 फरवरी 2012 को रिलीज हुई थी। 32 करोड़ के बजट में बनी फिल्म भारत में 40 करोड़ कमाकर एवरेज साबित हुई थी। वहीं 2014 में आई रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘गुंडे’ हिट रही थी। 51 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 130 करोड़ हुई थी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ 7 साल पहले 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी। इसका बजट 60 करोड़ था और दुनिया भर में 265 करोड़ कमाते हुए ये सुपरहिट रही थी। जबकि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ‘लव आज कल 2’ 14 फरवरी 2020 को आई थी। लेकिन, ये फ्लॉप साबित हो गई थी। इसकी भारत में कमाई 40 करोड़ भी नहीं हुई थी और बजट था 50 करोड़ रुपये। शाहिद कपूर साल 2024 में वैलेंटाइन डे पर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ नाम की फिल्म लाए थे। 130 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई करते हुए ये पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ साल 2025 के वैलेंटाइन पर आई थी। सिर्फ 120 करोड़ के बजट में बनी छावा ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button