फिल्मी

हरभजन की पत्नी गीता बसरा लौटेंगी पर्दे पर

गीता बसरा ने अपना 42वां जन्मदिन 13 मार्च को मनाया। शादी के बाद करियर को बीच में छोड़ दिया। एक्ट्रेस ने बच्चों की परवरिश के लिए अभिनय से दूरी बना ली थी और अब 10 साल बाद कमबैक करने वाली हैं।
गीता बसरा का जन्म 13 मार्च, 1984 को इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में हुआ था, जो एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी हैं। उनका पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए वे भारत आईं, लेकिन उसके पहले उन्होंने लंदन में लगभग 5 साल थिएटर में अभिनय सिखा। बाद में मुंबई आकर किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में अपनी प्रैक्टिस जारी रखी और उन्हें जल्द ही अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिल गया। हालांकि, क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी के बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं और परिवार के लिए अभिनय से दूरी बना ली। क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी के बाद एक्ट्रेस गीता बसरा फिल्मी दुनिया से क्यों दूर हो गईं। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान, कहा था कि मेरी मां एक वर्किंग मदर थीं और उन्होंने पूरे परिवार को अच्छे से संभाला। आज मेरे पास जो भी है उन्हीं की वजह से है। मैं अपनी बेटी हिनाया संग बिताए हर पल को एन्जॉय करती हूं। ये मेरी पर्सनल चॉइस है कि मैं काम नहीं करना चाहती। मैं पहले एक्टिंग करती थी तो उसे एन्जॉय करती थी और अब जब मैं दोबारा रेडी हूं तो मैं दोबारा काम पर लौट आऊंगी। एक्ट्रेस गीता बसरा का एक्टिंग करियर 2006 में फिल्म दिल दिया है से शुरू हुआ था। गीता और हरभजन ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 29 अक्टूबर, 2015 को शादी की थी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button