फिल्मी

होटल के कमरे में मृत मिलीं इस्राइली प्रोड्यूसर डाना ईडन

इस्राइली प्रोड्यूसर डाना ईडन का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। डाना एक होटल में मृत अवस्था में पाई गईं। वो एमी पुरस्कार विजेता जासूसी थ्रिलर ‘तेहरान’ की सह-निर्माता थीं। इस्राइल के पब्लिक ब्रॉडकास्टर कान ने डाना ईडन के निधन की जानकारी दी है। इसके मुताबिक, वो ग्रीस में तेहरान के चैथे सीजन की शूटिंग कर रही थीं।
ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, जब डाना ईडन ने लंबे समय तक कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया, तो उनके भाई उन्हें तलाशते हुए होटल पहुंचे, जहां उन्होंने डाना को कमरे में मृत पाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रीक पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ के बयान भी ले रही है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
डाना ईडन को इस्राइल की सबसे सफल और प्रभावशाली टेलीविजन प्रोड्यूसर्स में गिना जाता था। वह हिट सीरीज तेहरान की सह-निर्माता और क्रिएटर थीं। उन्होंने अपने करियर में कई चर्चित टीवी प्रोजेक्ट्स पर काम किया। जिनमें श्सेविंग्स द वाइल्डलाइफ, श्शी हैज इट, मैगपाई और शाकशौका जैसे शोज के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई। डाना ईडन ने अपने प्रोफेशनल पार्टनरशिप प्रोड्यूसर शूला स्पीगल के साथ मिलकर डोना और शुला प्रोडक्शंस की स्थापना की थी। तेहरान एक एजेंट के खुफिया मिशन पर आधारित कहानी है। इस सीरीज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी पहचान मिली। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button