जब काम मांगने ‘धुरंधर’ फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने शहर में रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस को फिल्मी दुनिया में 15 से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब उन्होंने अपने इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में कई बातें शेयर की।
मृणाल ठाकुर ने कहा, मैंने डायरेक्टर रवि उदयावर का काम उनकी फिल्म मॉम में देखा था। तब से ही मेरा उनके साथ काम करने का मन था। मैंने उनसे कहा मैं अपके साथ काम करना चाहती हूं। इसके फौरन बाद ही मैंने पूछा तो हम अगली फिल्म कब कर रहे हैं सर? मैं अपने करियर की शुरुआत से ही काफी बेबाक रहीं हूं। मेरा यह मानना रहा है की आज मैं जिस मुकाम पर हूं वह सिर्फ अपने साहस की वजह से। मृणाल ने कहा, ये पहली बार नहीं हैं जब मैंने खुद किसी डायरेक्टर के काम से प्रभावित होकर साथ काम करने की मांग की हो, इससे पहले मैंने धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर से भी फिल्म के लिए बात की थी।
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने आगे बताया मेरे पास आसानी से मौके नहीं आते। मुझे इसके लिए पीछे भागना पड़ता है। कोशिश करनी पड़ती है कि मेरा चेहरा निर्देशकों को याद रहे। सर मैं हूं किसी दिन मुझे कास्ट कर लेना। मुझे आज भी याद है जिस दिन मैं निर्देशक आदित्य धर के पास गई थी। तब मुझे ठीक तरह काम कैसे मांगते हैं यह भी नहीं पता था। आगे मृणाल ने कहा कि उनका हमेशा काम के लेकर एक सजग नजरिया होता है। जिसका काम उन्हें प्रभावित करता हैं वो खुल कर उनकी तारीफ करती हैं और साथ काम करने की इच्छा जाहिर करतीं हैं। (हिफी)



