फिल्मी

जन्नत जुबैर व उनके भाई से धक्का-मुक्की व मारपीट

टीवी एक्ट्रेस और डिजिटल स्टार जन्नत जुबैर रहमानी और उनके भाई अयान जुबैर रहमानी के साथ कथित तौर पर हमला और मारपीट की घटना सामने आई है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया है और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके साथ ही उनकी टीम ने भी बयान जारी करते हुए घटना की जानकारी दी है। जन्नत जुबैर रहमानी और उनके भाई अयान जुबैर रहमानी दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं।
बताया जा रहा है कि जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया और बाद में उन्हें रोककर धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस घटना में दोनों को हल्की चोटें आने की भी खबर सामने आई है, जिससे यह उनके लिए बेहद डरावना अनुभव बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना महाराष्ट्र के पनवेल इलाके के पास एक हाईवे पर हुई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद जन्नत जुबैर की टीम की ओर से एक बयान भी जारी किया गया। इस बयान में कहा गया कि जन्नत और अयान को हाईवे पर बेहद परेशान करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। हालांकि, टीम ने यह भी बताया कि फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी एक्टिव हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो ‘फुलवा’ से की थी और बाद में ‘तू आशिकी’ जैसे शो से उन्हें पहचान मिली। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button