फिल्मी

बेहतरी के लिये अपने से ज्यादा स्मार्ट लोगों से मिलें: कंगना

बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने हाल ही में लोगों को ‘जॉम्बीज’ से दूर रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कई लोग बिना किसी एंबिशन या इंटेलीजेंस के घूम रहे हैं। कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया और लिखा, “मैं आमतौर पर ज्ञान नहीं देती चाहे आप कितने भी स्मार्ट या सफल क्यों न हों, अगर आपको जीवन में अपग्रेड चाहिए तो उनसे मिलें जो आपसे ज्यादा स्मार्ट हैं और उन्हें दिल से सराहें, अगर संभव हो तो उनकी संगत में रहें। कंगना रनौत ने आगे लिखा, हर कोई बाहर से सामान्य दिखता है लेकिन बहुत सारे जॉम्बीज बिना किसी महत्वाकांक्षा या भावनात्मक बुद्धिमत्ता के घूम रहे हैं, उनसे दूर रहें जो आपको सफल, खूबसूरत, दयालु होने के लिए माफी मांगने पर मजबूर करते हैं। अगर आपके कोई दोस्त नहीं हैं तो इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। आम लोगों से असाधारण व्यवहार की उम्मीद न करें।
कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों और विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ इंस्पिरेशन और मोटिवेशनल बातें शेयर करती हैं। साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। इसके लिए वह कई बार ट्रोल भी होती हैं, लेकिन वह बिना इसकी परवाह नहीं करतीं।
कंगना रनौत ने ‘गैंगस्टर’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ‘फैशन’ के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता। साल 2013 में आई फिल्म ‘क्वीन’ से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। वह महिला प्रधान सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस बन गईं। उनकी फिल्में ‘तनु वेड्स मनु’ और इसका सीक्वल ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, साथ ही ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button