कृति ने कहा था कि 2 पीस नहीं पहनेंगी और आज तक नहीं पहना

कृति सेनन अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग से भी लोगों को इंप्रेस कर चुकी हैं। उनकी अदाओं के लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के जरिए उनका चार्म देखने को मिलता रहता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उस समय का है जब कृति बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की कोशिश में लगी थी। आज भले ही कृति पैठ जमा चुकी हों, लेकिन एक दौर ऐसा था जब वो इंडस्ट्री में काम की तलाश में कई ऑडिशन दे रही थीं। इस वीडियो में कृति सेनन ऑडिशन देने पहुंची हैं। वो काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रीम कलर की एक ऑफ सोल्डर ड्रेस कैरी की है। कृति पहले अपने परिचय देती हैं और फिर वो साफ कहती हैं कि वो 2 पीस नहीं पहनेंगी, वो ऐसा करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। इसके बाद वो एक्टिंग शुरू करती है, वो किसी आपदा में मदद मांग रही हैं। वो तीन बार अलग-अलग अंदाज में एक्ट करती दिखती हैं। वो मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं।
अब ये चर्चा हो रही है कि कृति ने पहले ही ऑडिशन में साफ कर दिया था कि वो बिकिनी नहीं पहनेंगी और 11 साल के करियर में ऐसा ही हुआ भी। वो कभी भी बिकिनी पहने नजर नहीं आईं। लोगों का कहना है कि उन्होंने जो कहा वो कर भी दिखाया। (हिफी)



