फिल्मी

2026 में बाॅलीवुड इंट्री करेंगे कई चेहरे

इस साल कई नए कलाकारों ने फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी पहचान बनाई। राशा थडानी, जुनैद खान और खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स ने भी बड़े पर्दे पर कदम रखा। अब नजरें अगले साल पर टिकी हैं, क्योंकि 2026 में भी बॉलीवुड में कई नए चेहरे डेब्यू करने वाले हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा तक, कई स्टार किड्स और टैलेंटेड कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसके साथ ही साउथ इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।
सिमर भाटिया 2026 में श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वह अक्षय कुमार की भतीजी हैं और इस फिल्म में अगस्त्य नंदा के साथ दिखाई देंगी। फिल्म में जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा एक अनटाइटल्ड लव स्टोरी से बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विजेता तेलुगु निर्देशक साई राजेश द्वारा निर्देशित है और इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। इसी प्रकार नाओमिका सरन को भी मैडॉक फिल्म ने साइन किया है। कहा जा रहा है कि वो अपनी कजिन सिमर की तरह ही अगस्त्या नंदा के साथ डेब्यू करेंगी। नाओमिका ट्विंकल खन्ना की भांजी हैं।
अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा फिल्म इक्कीस से थिएटर डेब्यू करेंगे। इस वॉर-बेस्ड फिल्म में वह परमवीर चक्र विजेता मेजर अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अगस्त्य इससे पहले जोया अख्तर की द आर्चीज में दिखाई दे चुके हैं। यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। मेधा राणा सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। इससे पहले मेधा ओटीटी सीरीज लंदन फाइल्स में अर्जुन रामपाल के साथ काम कर चुकी हैं, जहां उनके किरदार को काफी सराहना मिली थी।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 2023 में नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया था। अब वह 2026 में अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग से बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी। तेलुगु सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीलीला टी-सीरीज की फिल्म मेरी जिंदगी है तू से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी। श्रीलीला ने पेली संडाड,
धमाका, भगवंत केसरी और गुंटूर
कारम जैसी हिट फिल्मों में काम
किया है।
डॉक्टर से एक्ट्रेस बनीं साई पल्लवी साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। प्रेमम, फिदा, लव स्टोरी, श्याम सिंघा रॉय और गार्गी जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बाद अब वह रणबीर कपूर की फिल्म रामायण से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button