कृति सेनन ने बेंचे अंधेरी के 4 अपार्टमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी बहन नुपुर सेनन और मां गीता सेनन के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित चार अपार्टमेंट कुल 8.9 करोड़ में बेच दिए हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, इन फ्लैट्स को फिल्ममेकर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खरीदा है। दस्तावेजों के मुताबिक, यह बिक्री चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए की गई, जो 24 अप्रैल 2026 को रजिस्टर हुए। अंधेरी वेस्ट के रहेजा क्लासिक में मौजूद दो बड़े अपार्टमेंट
3.23 करोड़-3.23 करोड़ में बेचे गए।
इनका बिल्ट-अप एरिया 654.23 स्क्वायर फीट है और हर फ्लैट के साथ एक कार पार्किंग भी शामिल है। दोनों डील्स पर 19.41 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000-30,000 का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा।
इसी बिल्डिंग में मौजूद बाकी दो छोटे अपार्टमेंट 1.21 करोड़-1.21 करोड़ में बेचे गए। इनका बिल्ट-अप एरिया 246.06 स्क्वायर फीट है। इन पर 7.29 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000 प्रति यूनिट रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा।
स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, गीता सेनन ने जुलाई 2013 में दो बड़े अपार्टमेंट 1.40 करोड़ में खरीदे थे, जबकि कृति और नुपुर सेनन ने जून 2017 में बाकी दो फ्लैट्स 2.90 करोड़ में खरीदे थे। इस तरह परिवार का कुल निवेश करीब 4.31 करोड़ था। (हिफी)



