फिल्मी

अपने गलत फैसलों पर कोई पछतावा नहीं: भाग्यश्री

अभिनेत्री भाग्यश्री ने छोटी उम्र से ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने बॉलीवुड में सबको तब चैंका दिया जब उन्होंने एक ऐसा साहसी फैसला लिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म श्मैंने प्यार किया में काम किया था। मगर सिर्फ 20 साल की उम्र में, उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने का फैसला किया। एक्टिंग छोड़ने को लेकर उन्हें यश चोपड़ा ने डांटा भी था।
वैरायटी इंडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया मैं बहुत कम उम्र की थी और प्यार में थी। मैं शादी करके परिवार शुरू करना चाहती थी। मुझे लगता है कि हर युवा लड़की का यही सपना होता है। जब फिल्म रिलीज हुई, तब तक मेरी शादी हो चुकी थी और मैं प्रेग्नेंट थी, क्योंकि फिल्म की शूटिंग और रिलीज के बीच एक साल का गैप था। 20 साल की उम्र में, मेरे लिए एक फैसला लेना ही सही था। या तो मैं अपने प्यार को चुनूं, शादी करूं और अपनी जिंदगी वैसे ही बिताऊं, या फिर फिल्मों में आऊं और प्यार को भूल जाऊं। यह सब प्राथमिकता की बात थी। उस समय दोनों चीजें एक साथ पाना मुमकिन नहीं था।
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि मेनस्ट्रीम सिनेमा छोड़ने का उनका फैसला इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों को पसंद नहीं आया। मशहूर फिल्ममेकर्स ने उन्हें वापस लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं। उन्होंने कहा, श्यश जी ने मुझे डांटा था। मनमोहन देसाई ने मुझसे कहा, श्भाग्यश्री, बस हां कह दो और मैं कल ही फिल्म की घोषणा कर दूंगा। तुम ऐसा क्यों नहीं कर रही हो? (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button