फिल्मी

लक्ष्मण राजपूत ने सादगी से शादी कर लूटी तारीफ

सलमान खान संग भारत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग ठाकरे में काम करने वाले एक्टर लक्ष्मण सिंह राजपूत ने सादगी की साथ शादी की। लक्ष्मण ने सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल और जीजाजी छत पर हैं जैसे शो में काम किया है। एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। लक्ष्मण ने शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। लक्ष्मण सिंह राजपूत ने रजनी नाम की लड़की से शादी की है लक्ष्मण सिंह ने तस्वीरें-वीडियो शेयर करते हुए लिखा, गांव की गलियों में, अपनों की दुआओं के साथ जीवन की नई कहानी शुरू हुई। शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का मिलन होती है और इस मिलन को अपने पैतृक घर में मनाना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य रहा। लक्ष्मण सिंह राजपूत ने आगे लिखा, मां-पिता के आशीर्वाद और पत्नी रजनी के साथ इस नए सफर की शुरुआत के लिए दिल से धन्यवाद। नई जिम्मेदारियां, नया रिश्ता और ढेर सारी खुशियां। जिंदगी की नई शुरुआत नया सफर अर्धांगिनी के साथ। मेरी प्यारी पत्नी लक्ष्मण की शादी की सादगी और परंपराओं के प्रति सम्मान ने देशभर में लोगों का दिल जीत लिया है। इस समारोह में न तो ग्लैमर था और न ही सेलिब्रिटी तामझाम, बल्कि यहां विरासत, आस्था और पारिवारिक परंपराओं को महत्व दिया गया। लक्ष्मण सिंह राजपूत और रजनी राजपूत की शादी आज के दौर में एक मिसाल बन गई है कि सांस्कृतिक गर्व, शानो-शौकत से कहीं ज्यादा चमक सकता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। रिवाजों को ग्लैमर से ऊपर रखा गया आमतौर पर सेलिब्रिटी शादियां भव्यता के लिए जानी जाती हैं, लेकिन लक्ष्मण सिंह राजपूत की शादी अपनी सादगी के लिए खास रही। यह समारोह पारंपरिक ब्रज और राजपूत हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें हर रस्म का आध्यात्मिक महत्व था। अग्नि के सात फेरे, वेद मंत्रों का उच्चारण और सात फेरे इन सबने इस शादी को एक आत्मीय उत्सव बना दिया, न कि सिर्फ एक दिखावे का आयोजन। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button