फिल्मी

सीरियल किलर की भूमिका निभाएंगी माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जियोहॉटस्टार की सीरीज मिसेज देशपांडे में सीरियल किलर का किरदार निभाती नजर आएंगी। जियोहॉटस्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित थ्रिलर सीरीज मिसेज देशपांडे की रिलीज डेट घोषित कर दी है, जिसमें माधुरी दीक्षित मिसेज देशपांडे की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस सीरीज का शानदार टीजर दर्शकों को मिसेज देशपांडे की दुनिया की एक विचलित करने वाली झलक देता है, जहां माधुरी दीक्षित एक सादे, बिना मेकअप वाले लुक में बड़ी ही शांति के साथ सब्जियां काट रही हैं, जबकि रेडियो बुलेटिन एक सीरियल किलर के फरार होने की चर्चा कर रहा है। नागेश कुकूनूर द्वारा निर्देशित यह सीरीज धैर्य और सटीकता से टेंशन क्रिएट करती है। यह एक ऐसी कहानी रचती है जो समाप्त होने के बाद भी लंबे समय तक बनी रहती है। एप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा कुकूनूर मूवीज के सहयोग से निर्मित यह शो मूल फ्रेंच थ्रिलर ला मांटे से रूपांतरित किया गया है, जिसका निर्माण जीन नैनक्रिक ने किया था। इसमें सिद्धार्थ चंदेकर और प्रियांशु चैटर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। माधुरी दीक्षित ने कहा कि मिसेज देशपांडे मेरे द्वारा अब तक निभाए गए किसी भी किरदार से एकदम अलग है। यह एकदम रॉ और बिना फिल्टर का है और इसमें कोई ग्लैमर नहीं है जिसे दर्शक आमतौर पर मुझसे जोड़ते हैं। यह मेरी अब तक की सबसे जटिल भूमिका है दृ आप लगातार महसूस करते हैं कि आप उन्हें जानते हैं, जब तक कि आप न जानें। इतने सारे ग्रे शेड्स वाले किरदार को निभाना उत्साहजनक और तनावपूर्ण दोनों रहा है! (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button