मनोज बाजपेयी की सबसे बड़े आर्थिक संकट पर फिल्म

मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर का टीजर आ गया है। फिल्म में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की कहानी दिखाई जाएगी, जब देश गंभीर आर्थिक बदहाली से जूझ रहा था। फिल्म 1991 के उस दौर पर बेस्ड है, जब भारत दिवालिया होने वाला था। फिल्म में मनोज बाजपेयी गवर्नर का किरदार निभा रहे हैं। जो देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। साथ ही चिन्मय मांडलेकर डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब जानिए फिल्म का टीजर कैसा है?
एक आवाज से टीजर की शुरुआत होती है जहां सुनने को मिलता है- देश कंगाल होने वाला है फिर सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखती है, जो सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते दिख रहे हैं। तो कोई खुद पर ही आग लगा रहा है। दरअसल सालभर पहले ही वो अनुमान लगा लेते हैं कि देश इकोनॉमिक क्राइसेस की तरफ जा रहा है। जिसके बाद उन्हें सुधार के लिए लाया जाता है। ”जहां कहा जाता है- जिसने कभी इकोनॉमिक्स नहीं पढ़ी, वो देश की इकोनॉमी सुधारेगा।” हालांकि, मनोज बाजपेयी का लुक जबरदस्त है। दरअसल ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड है। और 1990 के दशक में भारत की सबसे बुरी आर्थिक मंदी को सामने लाती है। टीजर में एक बहुत ही दिलचस्प कहानी की झलक मिलती है। जिसमें नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी हैं। जो एक त्ठप् (राष्ट्रीय बैंक ऑफ इंडिया) गवर्नर का रोल कर रहे हैं। जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म को मराठी सिनेमा के पावर-परफॉर्मर्स में से एक चिन्मय मंडलेकर ने डायरेक्ट किया है। यह एक अच्छा टीजर है, खासकर मनोज बाजपेयी गवर्नर के रोल में जच रहे हैं। लेकिन कहानी को फिल्म में कैसे पेश किया जाएगा, सबकुछ इस पर ही निर्भर करेगा। 2 मिनट 2 सेकंड के वीडियो में देश के अलग-अलग हिस्से देखने को मिलते हैं। जहां एक तरफ देश को बचाने की लड़ाई है, तो दूसरी तरफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सड़कों पर आकर हंगामा कर रहे हैं। (हिफी)



