फिल्मी

मोनालिसा ने सनोज पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ की में वायरल हुई लड़की मोनालिसा भोसले को कोई कैसे भूल सकता है। माला बेचने वाली लड़की की नीली आंखों ने उसे स्टार बना दिया। सोशल मीडिया सनसनी बनी एक्ट्रेस को फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने हीरोइन बनाने की ठानी और फिल्म का ऑफर दे दिया। शुरुआती दिनों में मोनालिसा ने एक्टिंग की ट्रेंनिग ली और सनोज मिश्रा की तारीफों के पुल बांधे। जब सनोज पर रेप का आरोप लगा और वो जेल गए तो भी मोनालिसा उनके साथ खड़ी रहीं और कहती रहीं कि वो उनके लिए पिता की तरह हैं, लेकिन अब मोनालिसा अपनी ही बातों से पलट गई हैं। भागकर शादी करने के बाद उनके सुर पूरी तरह बदल गए हैं और उन्होंने स्क्रीनराइटर-डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। कोच्चि में अपने पति फरमान खान के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मोनालिसा ने कहा कि वे दोनों इस समय धमकियों और बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कथित घटनाएं नेपाल और देहरादून में द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग के दौरान हुईं। अपने अनुभव को याद करते हुए मोनालिसा ने कहा, श्सनोज मिश्रा अच्छे इंसान नहीं हैं। उन्होंने सेट पर कई बार मेरे साथ बदतमीजी की। उन्होंने मुझे पकड़ लिया था। वो मुझे पूरे शरीर पर छूते थे। ऐसा उन्होंने दो बार किया, मैंने अपने परिवार को बताया कि सनोज मिश्रा ने मुझे गलत तरीके से छुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस समय आवाज उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें अपने परिवार से कोई साथ नहीं मिला। वो कहती हैं, लेकिन मेरा परिवार मेरे साथ खड़े होने को तैयार नहीं था। मैंने परिवार में सभी को इस बारे में बताया। किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है, है ना? और चले गए। उन्हें बस पैसे चाहिए थे। सनोज ने उन्हें बताया था कि फिल्म में 10 करोड़ रुपये लगे हैं, जबकि फिल्म में 3 लाख भी नहीं लगे हैं। वो मुझे मीडिया में बदनामी की बात कहने लगे। मोनालिसा ने उनके बर्ताव को लेकर और भी आरोप लगाए और शोषण के एक पैटर्न का दावा किया। उन्होंने कहा, सनोज मिश्रा इतने गंदे इंसान हैं कि वे फिल्मों के नाम पर कम उम्र की लड़कियों से बात करते हैं, उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं, और कहते हैं कि मैं तुम्हें यह फिल्म दूंगा, यह करो। यह सब झूठ है सनोज मिश्रा गंदे काम करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की तो मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सोचा था, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया। वो कहती हैं, मैं ऐसा करने ही वाली थी, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे रोक दिया और कहा कि ऐसा अभी कुछ मत करो। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button