विश्व-लोक

ट्रम्प और ईरान की शर्तें

ईरान पर 5 दिनों तक हमला नहीं करने के ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 15 सूत्री युद्ध विराम योजना का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव की रूपरेखा से परिचित एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी। इसी दौरान अमेरिकी सेना मध्य पूर्व में पहले से मौजूद लगभग 50,000 सैनिकों के अलावा कम से कम 1,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी में है। दावा किया जा रहा है कि ट्रंप की इस योजना को पाकिस्तान के मध्यस्थों के माध्यम से ईरान को सौंपा गया है।
ट्रंप की ओर से दिए गए 15 सूत्री प्रस्ताव इस प्रकार हैं- ईरान को अपने वर्तमान परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह विघटित करना होगा। ईरान को कभी भी परमाणु हथियार विकसित न करने की प्रतिबद्धता देनी होगी। ईरानी क्षेत्र के अंदर किसी भी प्रकार का यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 60 प्रतिशत संवर्धित लगभग 450 किलोग्राम यूरेनियम का स्टॉक अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को सौंपना होगा। नतांज, इस्फहान और फोर्डो स्थित परमाणु सुविधाओं को पूरी तरह नष्ट करना होगा।
आईएईए को पूरे ईरान में पूर्ण पहुंच और पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करनी होगी। ईरान को अपने क्षेत्रीय प्रॉक्सी ऑपरेशनों को समाप्त करना होगा। सहयोगी मिलिशिया समूहों को समर्थन बंद करना होगा। हार्मुज जलडमरूमध्य को वैश्विक नौवहन के लिए हमेशा खुला रखना होगा। ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को रेंज (दूरी) और मात्रा दोनों में सीमित करना होगा और भविष्य में किसी भी मिसाइल का उपयोग सख्ती से केवल आत्मरक्षा तक ही सीमित रहेगा।
उधर, अमेरिका से वार्ता के लिए जानें ईरान की शर्तें हैं- आंशिक नहीं, पूर्ण युद्धविराम हो, जिसमें अमेरिका और इजरायल दोनों शामिल हों। ईरान के संप्रभु अधिकारों, विशेष रूप से शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह मान्यता दी जाए। ईरान किसी भी सूरत में अपना यूरेनियम संवर्धन अधिकार छोड़ने को तैयार नहीं है। युद्ध में ईरान को हुए सभी तरह के बुनियादी नुकसान का मुआवजा (क्षतिपूर्ति) दी जाए। भविष्य में ईरान पर आक्रमण नहीं करने की मजबूत अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिले। हार्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर ईरान अपनी शर्तें तय करेगा। कोई भी विदेशी ताकत (खासकर अमेरिका) इसके इस्तेमाल पर दबाव नहीं डाल सकेगी। क्षेत्रीय प्रॉक्सी और मिसाइल कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं। खाड़ी क्षेत्र में सभी अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद किये जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button