धुरंधर में सारा को लेकर मुकेश ने खोला रहस्य

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में कलाकारों के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। इसमें रणवीर सिंह ने अपनी उम्र से 20 साल छोटी अभिनेत्री सारा अर्जुन के साथ रोमांस किया है। जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से दोनों की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर बात हो रही है। अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दोनों के उम्र के अंतर पर बात की है। मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच उम्र के अंतर पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उम्र के अंतर के सवाल का जवाब अगले साल रिलीज हो रही धुरंधर 2 में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्र का अंतर फिल्म की कहानी के हिसाब से था।
मुकेश छाबड़ा ने कहा मुझे पता था। कहानी यह है कि वह उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए हमें पता था कि हमें एक 20 से 21 साल की लड़की चाहिए। फिल्म का जब दूसरा पार्ट रिलीज होगा तो उम्र के अंतर पर सवाल करने वालों को जवाब मिल जाएगा। ऐसा नहीं है कि हमारे पास 26-27 साल की उम्र के अच्छे कलाकार नहीं है। लेकिन यह फिल्म की जरूरत थी। आप हर चीज लोगों को नहीं समझा सकते। जब मुझे उम्र के अंतर के बारे में पता चला तो मैं भी हंस रहा था। फिल्म के हिसाब से यह बिल्कुल सही है। (हिफी)



