सीरिया में अमेरिकियों की मौत, ट्रम्प के कड़े तेवर

सीरिया में इस्लामिक स्टेट एक बार फिर खतरनाक तरीके से सक्रिय होता दिख रहा है। मध्य सीरिया के ऐतिहासिक शहर पलमायरा में आईएसआईएस के एक हमलावर ने अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमे नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हो गए। यह हमला उस वक्त हुआ जब अमेरिकी सैनिक आईएसआईएस के खिलाफ चल रहे अभियानों से जुड़ी एक बैठक में शामिल थे। मौके पर मौजूद सीआई सुरक्षा बलों ने हमलावर को मार गिराया लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस्लामिक स्टेट के खिलाफ ऑपरेशन का हिस्सा रहे दो अमेरिकी सैनिकों समेत तीन लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाया है। अमेरिकी सैनिकों की सीरिया में आतंकी हमले के दौरान जान चली गई। इसके बाद ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बहुत गंभीर बदला लिया जाएगा। ट्रंप ने सोशल पोस्ट में कहा कि हम सीरिया में तीन अमेरिकी देशभक्तों की मौत पर दुख जताते हैं, जिनमें दो सैनिक और एक सिविलियन इंटरप्रेटर शामिल हैं। इसी तरह, हम तीन घायल सैनिकों के लिए प्रार्थना करते हैं, जिनके बारे में अभी पुष्टि हुई है कि वे ठीक हैं। यह अमेरिका और सीरिया पर आईएसआईएस का हमला था। सीरियाई सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार, सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने पलमायरा में खतरे की चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया, जहां यह हमला हुआ। हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का गुस्सा साफ नजर आया।



