पैन इंडिया में नयनतारा को मिलेंगे 10 करोड़

शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद नयनतारा अब सलमान खान के साथ नजर आएंगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे साउथ के सबसे प्रोड्यूसर में से एक दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की कहानी और बाकी कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सलमान इस फिल्म में काम तो करेंगे, लेकिन इसकी कोई फीस नहीं ले रहे हैं। हालांकि, उन्होंने फिल्म का प्रॉफिट शेयरिंग का तरीका चुना है।
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान इस प्रोजेक्ट के लिए सामान्य फीस नहीं ले रहे हैं। इसके बजाय उन्होंने प्रॉफिट शेयरिंग का तरीका चुना है। इसका मतलब है कि सलमान की कमाई फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। हालांकि रिपोर्ट में सलमान के प्रॉफिट शेयर का प्रतिशत नहीं बताया गया है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार नयनतारा को इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, इस जानकारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 30 मार्च को सलमान खान ने फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक फोटो शेयर की थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि फिल्म अप्रैल में फ्लोर पर जाएगी। सलमान ने लिखा। “दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से डायरेक्टर वामसी और दिल राजू, शिरिष, श्रीवेंकश्वरा क्रिएशन, कुलदीप राठौड़ और रफी काजी के साथ।” फिल्म के प्रोडक्शन बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने भी सलमान खान के साथ इस सहयोग की पुष्टि की। प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सलमान खान एक ऐसा फेनोमेनन जिसने दुनियाभर के दर्शकों को कई जश्न के पल दिए हैं। अब हमारे अपने, प्रिय ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर वामसी पैडिपल्ली के साथ इस अप्रैल से फ्लोर पर३ सफलता के लिए तैयार।” फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट अभी तक रिवील नहीं किया गया है। (हिफी)



