ग्राम चिकित्सालय में अब निरहुआ की इंट्री

अमेजन प्राइम वीडियो की हिट कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका है, जिसमें अमोल पाराशर और आकांक्षा रंजन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में अब एक नई और रोमांचक एंट्री हुई है। इस सीरीज से जुड़ने वाले नए सदस्य एक जाने-माने भोजपुरी अभिनेता, गायक और राजनेता हैं, जो मनोरंजन और सार्वजनिक दोनों ही क्षेत्रों में अपनी दमदार मौजूदगी के लिए मशहूर हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन की कास्ट में शामिल हो गए हैं। इसके पहले उन्हें हिंदी फिल्म भाभीजी घर पर हैं फन ऑन द रन में देखा गया था, जो 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दिनेश लाल यादव के किरदार से जुड़ी कोई अपडेट शेयर नहीं की है। दिनेश लाल यादव ग्राम चिकित्सालय 2 के अलावा प्राइम वीडियो की दुपहिया सीजन 2 और रवि किशन की मामला लीगल है सीजन 2 में भी नजर आने वाले हैं, जो 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने उनके किरदार को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दी है कि वे अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में क्या भूमिका निभाएंगे।दिनेश लाल यादव एक जाने-माने भोजपुरी अभिनेता और गायक होने के साथ-साथ नेता भी हैं, जो 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 के उपचुनाव में आजमगढ़ की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट पर जीत हासिल की जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराया। (हिफी)



